विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2011

दिखावटी है मोदी का उपवास : दारूल उलूम

देवबंद के मोहतमीम मौलाना अबुल कासिम बनारसी ने मोदी के उपवास में शामिल होने वाले मुसलमानों से भी कहा कि मोदी का साथ देकर वे गलती कर रहे हैं।
देवबंद: मुसलमानों की सबसे बड़ी संस्था दारूल उलूम ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के उपवास को झूठा और दिखावटी बताया है। देवबंद के मोहतमीम मौलाना अबुल कासिम बनारसी ने कहा कि संस्था ने पहले तो इस पूरे मसले पर कोई बयान न देने का रास्ता अपनाया था, लेकिन गुजरात के जो सूरते हाल सामने आ रहे हैं, वो काफी तकलीफदेह हैं। उन्होंने मोदी के उपवास में शामिल होने वाले मुसलमानों से भी कहा कि मोदी का साथ देकर वे गलती कर रहे हैं। मौलाना बनारसी के मुताबिक गुजरात दंगों को भूल पाना किसी भी मुसलमान के लिए आसान काम नहीं है और मोदी का जो इतिहास रहा है, वह एक उपवास से नहीं धुल पाएगा।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नरेंद्र मोदी, दारूल उलूम, मुसलमान, देवबंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com