Weather Forecast Delhi: दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. आज सुबह-सुबह शुरू हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बारिश के साथ ही ठंडी ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, जिससे अब मौसम काफी सुहावना हो गया है. पिछले दो दिन से राजधानी में तापमान बढ़ने के चलते उमस और गर्मी से लोगों को भारी परेशानी हो रही थी. जिसकी वजह से लोग इस झमाझम बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
कल यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम में बदलाव देखा गया। कई इलाकों में बारिश हुई। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। pic.twitter.com/JSWXI9mQEk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2023
मौसम विभाग ने आज तेज बारिश की जताई आशंका
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह लगभग 09:30 बजे तक उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से आने वाले बादलों के कारण 50-70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेगी. इसके साथ ही मध्यम बारिश के साथ कभी-कभी तेज बारिश होने की आशंका है. वहीं, मौसम विभाग ने अगले पांच दिन दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान लगाया है
कई जगहों पर जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी
दिल्ली-एनसीआर में हुई तेजी बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई. जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करा पड़ रहा है. बारिश के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई. कई जगह सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली. जिससे सुबह-सुबह ऑफिस के लिए घर से निकले लोगों को काफी दिक्कत झे.लनी पड़ी
उत्तर प्रदेश में आज भी हो रही है बारिश
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भी अचानक मौसम में बदलाव देखा गया. यहां आज सुबह कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है.
#WATCH उत्तर प्रदेश: हापुड़ में अचानक मौसम में बदलाव देखा गया। कई इलाकों में बारिश हुई। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2023
(वीडियो दिल्ली-लखनऊ मार्ग से है।) pic.twitter.com/asukdJYBxH
उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
वहीं, उत्तराखंड मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार, आज देहरादून, चमोली,नैनीताल,चंपावत, बागेश्वर में भारी बारिश होने की आशंका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं