- दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर का पुराना शव उसके घर के अंदर मिला है
- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, स्थिति और बदबू से शव पुराना लग रहा
- प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी और दोनों बच्चे उससे अलग होकर साकेत में रह रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.यहां वसंत कुंज इलाके के E-2 की सोसायटी के अंदर प्रॉपर्टी डीलर की घर के अंदर लाश मिली है. पुलिस ने बताया कि देखने पर शव पुराना लग रहा है और इससे बदबू भी आ रही है. पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पता चला है कि पत्नी और दोनों बच्चे प्रॉपर्टी डीलर से अलग रहा करते थे.
दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच में यह पता चला है कि पत्नी दोनों बच्चों के साथ साकेत में रह रही है.बेटी सेकंड ईयर एमबीबीएस कर रही है और बेटा डीपीएस में है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं