लोकसभा में आज दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा होगी. जानकारी के मुताबिक इस बहस में विपक्ष के सदस्य भी हिस्सा लेंगे. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक यह चर्चा दोपहर दो बजे से होगी. इससे पहले सदन में विपक्ष का हंगामा जारी रहेगा. दिल्ली सेवा बिल पर आज फिर लोकसभा में घमासान देखने को मिल सकता है. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली सेवा बिल लोकसभा में पेश हो गया है. गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसे लोकसभा में पेश किया, जिसका कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने विरोध किया. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये बिल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सेवा बिल का कड़ा विरोध किया है. साथ ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भी इसके विरुद्ध हैं. आम आदमी पार्टी ने इस बिल के विरोध के लिए कई विपक्षी पार्टियों का समर्थन मांगा था. बिल के लोकसभा में पेश होने पर आम आदमी पार्टी ने कहा, "दिल्ली सेवा अध्यादेश का स्थान लेने वाला विधेयक संसद में आज तक पेश सबसे अलोकतांत्रिक, अवैध दस्तावेज है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 दिल्ली में लोकतंत्र हटाकर ‘बाबूशाही' स्थापित करेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के सभी सदस्य तथा संविधान का सम्मान करने वाले सदस्य दिल्ली सेवा अध्यादेश का स्थान लेने वाले विधेयक का पुरजोर विरोध करेंगे." दिल्ली सेवा बिल पर मोदी सरकार को अब बीजू जनता दल (BJD) का साथ भी मिल गया है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सेवा बिल पर बीजेडी संसद में मोदी सरकार का समर्थन करेगी. बीजेडी लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में दिल्ली सेवा बिल के समर्थन में वोट डालेगी. बीजेडी के समर्थन के बाद दिल्ली सेवा बिल का राज्यसभा में पारित होना पक्का हो गया है. इसे आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. बीजेडी के राज्य सभा में नौ सांसद हैं. दिल्ली सेवा बिल के पक्ष में अब कम से कम 128 वोट पक्के हो गए हैं.
ये भी पढ़ें : बालासोर ट्रेन दुर्घटना: एम्स भुवनेश्वर में अभी तक नहीं हो पाई 29 शवों की पहचान
ये भी पढ़ें : ''क्लास के लिए निकले, फिर वापस नहीं लौटे'': मणिपुर में तीन महीने में 30 लोग लापता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं