विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2022

दिल्ली दंगा मामला : जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने खारिज की

खालिद के खिलाफ दंगों की साजिश रचने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. गौरतलब है कि दिल्ली में हुए दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हो गए थे.

दिल्ली दंगा मामला :  जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने खारिज की
उमर खालिद की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने खारिज की.

दिल्ली दंगा मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने खारिज की. दिल्ली की एक अदालत ने फरवरी 2020 में हुए दंगों से संबंधित कथित साजिश के मामले में इस साल मार्च में भी खालिद को जमानत देने से इनकार कर दिया था.

अदालत ने कहा था कि उनके खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं, यह मानने के लिए उचित आधार हैं. उमर खालिद 14 सितंबर 2020 के बाद से ही जेल में हैं. 

खालिद के खिलाफ दंगों की साजिश रचने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. गौरतलब है कि दिल्ली में हुए दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव : भाजपा ने 397 सीटों पर जीत का दावा किया, कांग्रेस ने नागपुर पर कब्जा किया

Video : बिलकीस बानो के गुनहगारों की रिहाई को केंद्र ने दी थी मंजूरी: गुजरात सरकार का SC में जवाब | पढ़ें

>

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Umar Khalid Case, Delhi High Court Rejected Bail Plea, JNU Student, Delhi Riots 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com