Delhi Rain : 24 घंटे पहले दिल्ली तप रही थी और और अब रिकॉर्ड-तोड़ बारिश के साथ गंभीर जलभराव का सामना कर रही है. अभी चौबीस घंटे पहले तक गर्मी के कारण पानी और बिजली की खपत को पूरा करना सरकार के लिए भारी पड़ रहा था और अब यह जून में अब तक दर्ज की गई 24 घंटे की दूसरी सबसे अधिक बारिश है. दिल्ली में 28 जून 1936 को 235.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी. भारी बारिश के कारण हवाईअड्डे की छत ढह गई, उड़ानें बाधित हो गईं, अंडरपास अवरुद्ध हो गए और भीषण ट्रैफिक जाम हो गया. शहर को गर्मी से मिली राहत अराजकता में बदल गई. मगर ऐसा क्यों? कौन है इसका जिम्मेदार?

आतिशी ने क्या कहा?
अराजकता क्यों हुई का जवाब दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिया. आतिशी का खुद का घर आज की बारिश में जलजभराव का शिकार हो गया है. आतिशी ने इसपर कहा, "आपको यह समझना होगा कि अगर दिल्ली में 228 मिमी बारिश होती है, तो जल स्तर कम होने में समय लगेगा... अभी, दिल्ली में नालों की क्षमता से अधिक बारिश हुई है. यही कारण है कि हम कई जगहों पर जलभराव देख रहे हैं. हमने भारी बारिश के कारण जलभराव की समस्या को लेकर एक आपात बैठक की है. इसकी अध्यक्षता दिल्ली सरकार के 4 मंत्रियों ने की...इसमें दिल्ली सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. हमने आने वाले दिनों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. "
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 228 mm बारिश हुई है। इतनी भीषण बारिश पिछले 90 वर्षों में नहीं हुई थी।
— AAP (@AamAadmiParty) June 28, 2024
दिल्ली में मानसून के सीजन में लगभग 800 mm बारिश होती है और पिछले 24 घंटे में ही 25% बारिश हो गई।
इस वजह से दिल्ली के कई जगहों में जलभराव हो गया। ड्रेंस से भी पानी बाहर आने लगा।… pic.twitter.com/sh985SCsKI
आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि 20 मिलियन की आबादी वाले शहर दिल्ली में कम से कम पिछले 15 वर्षों में जून के पूरे महीने में इतनी बारिश दर्ज नहीं की गई है. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, इस गर्मी में शहर में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया और 22 जून तक लगातार कम से कम 40 दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया है.

शिकायत यहां करें
राज्य सरकार ने जलभराव की शिकायतों के लिए एक व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 8130188222, हेल्पलाइन नंबर 1800110093 भी जारी किया है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी एक बैठक की और अधिकारियों से जलभराव की शिकायतों के लिए एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित करने को कहा. नियंत्रण कक्ष 24X7 वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संचालित किया जाएगा. रिसर्च बॉडी सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की महानिदेशक सुनीता नारायण ने एक हालिया वीडियो पोस्ट में कहा, "जलवायु परिवर्तन के कारण, आपको अधिक अत्यधिक बारिश की घटनाएं मिलेंगी, जिसका मतलब है कि कम दिनों में ज्यादा बरसात होगी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं