- वकीलों और पुलिस के झड़प का मामला
- पीएचक्यू के बाहर दिल्ली पुलिस का विरोध प्रदर्शन
- किरण बेदी की तस्वीर वाले पोस्टर भी दिखे
तीस हज़ारी कोर्ट में शनिवार को वकीलों और पुलिस के बीच हुए झड़प के दो दिन बाद मंगलवार को पुलिस हेडक्वार्टर (PHQ) के बाहर दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन किया. पुलिसवाले वर्दी में सड़कों पर उतर आए. इस दौरान आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर कुछ पुलिस के लोगों ने किरण बेदी की तस्वीर हाथ में लेकर नारे लगा रहे थे, ''हमारा सीपी (कमिश्नर ऑफ पुलिस) कैसा हो, किरण बेदी जैसा हो.'' किरण बेदी के पोस्टर के साथ 'वी नीड यू' (हमें आपकी जरूरत है) का कैप्शन लिख रखा था.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
बताते चले कि तीस हज़ारी कोर्ट में शनिवार को वकीलों और पुलिस की झड़प का विवाद थमता नज़र नहीं आ रहा है. मंगलवार को दिल्ली पुलिस वर्दी में सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रही है. सोमवार को वकीलों ने कामकाज बंद रखा था और इस दौरान उनकी गुंडागर्दी भी सामने आई थी. दिल्ली की अलग-अलग अदालत परिसरों में पुलिस और मीडिया के अलावा आम लोगों के साथ मारपीट की गई थी. इधर बार काउंसिल ने वकीलों से जल्द से जल्द काम पर लौटने की अपील की है.
Delhi Police personnel hold placard with a picture of former Delhi Special CP, Kiran Bedi that reads "We need you", outside the Police Head Quarters (PHQ) in ITO. They are protesting against the clash that broke out between police & lawyers at Tis Hazari Court on 2nd November. https://t.co/503H4UeQCF pic.twitter.com/EpNKvvrXsM
— ANI (@ANI) November 5, 2019
आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों ने 'हमें न्याय चाहिए' के नारे लगाए और कहा कि हमें असुरक्षा का एहसास हो रहा है. प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों से दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने मुलाकात की.
तीस हजारी कोर्ट हिंसा: पुलिस और वकीलों के बीच कैसे शुरू हुआ था विवाद, सामने आया उस दिन का CCTV फुटेज
इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों से कहा, 'आप सभी शांति बनाए रखें. सरकार और जनता को हमसे उम्मीदें है. हमारे लिए परीक्षा, अपेक्षा और प्रतीक्षा की घड़ी है. आप सभी ड्यूटी पर वापस जाए. इस मसले पर न्यायिक जांच चल रही है. हमें अनुशासन बनाए रखना है. पहले से हालात बेहतर हो रहे हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं