विज्ञापन

वीकेंड से पहले मौसम का बड़ा सरप्राइज, दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पढ़िए IMD का अपडेट

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में इंद्रदेव मेहरबान हैं. कल भारी बारिश के बाद तापमान कम हो गया है. मौसम विभाग ने फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है.

वीकेंड से पहले मौसम का बड़ा सरप्राइज, दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पढ़िए IMD का अपडेट
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के आसार
PTI
  • दिल्ली-एनसीआर में कल रात हुई बारिश और गरज के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया है
  • मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए आज गरज के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है
  • दिल्ली के कई इलाकों सहित गुरुग्राम, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल चुका है. कल रात भर हुई बारिश और गरज के साथ हुई बौछारों की वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है. मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है.  मौसम विभाग ने आज भी गरज के साथ तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. शाम होते-होते दिल्ली-एनसीआर में बादल छा गए हैं और कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं. कल भी राजधानी में बारिश के आसार हैं.

बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग IMD ने दिल्ली-एनसीआर के इलाकों के लिए आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. रात के समय हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. इसके अलावा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान लगभग 16°C से 17°C के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी. 

आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली के साथ एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर हल्की गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. वहीं दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, आईजीआई हवाई अड्डा, वसंत विहार, आर के पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज और हौजखास इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा  मालवीयनगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू, आयानगर, नोएडा, दादरी और ग्रेटर नोएडा में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेव हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में कल भी मौसम का यही मिजाज रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, कल सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हो सकती है, लेकिन दिन बढ़ने के साथ आसमान के आंशिक रूप से साफ होने की संभावना है. कल बारिश की संभावना काफी कम है. मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा. कल से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी. अधिकतम तापमान 27°C से 31°C और न्यूनतम तापमान 17°C के आसपास रह सकता है.

अचानक कैसे बदल गया मौसम?

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ गया है. यह अचानक मौसम में बदलाव एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है, जिसका असर आज रात तक रहने की संभावना है और कल से इसमें कमी आएगी.

Delhi Rain Weather

Delhi Rain Weather

ये भी पढ़ें - Rain in Delhi: दिल्ली NCR में फिर बारिश, यूपी-उत्तराखंड से राजस्थान तक बरसे बदरा, जानें कितने दिन बदला रहेगा मौसम

बारिश ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड 

कल भी दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हुई थी. इसकी वजह से आज सुबह न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अप्रैल के शुरुआती दिनों के लिए गर्मी में बड़ी गिरावट दर्शाता है. सफदरजंग में स्थित शहर के मुख्य मौसम निगरानी केंद्र ने सुबह 8:30 बजे तक, बीते 24 घंटों में 6.4 मिमी बारिश दर्ज की.4 अप्रैल 2023 को 16.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी जिसके बाद इस साल इतनी बारिश दर्ज की गई है. अन्य निगरानी केंद्रों में पालम में 4.4 मिमी, लोधी रोड में 5.6 मिमी और रिज में 3.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई. आयानगर में 14.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सभी निगरानी केंद्र में सबसे अधिक है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली NCR में फिर बारिश, अप्रैल में बार-बार मौसम क्यों ले रहा यूटर्न, जानें 3 बड़ी वजह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com