दिल्ली-एनसीआर में कल रात हुई बारिश और गरज के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया है मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए आज गरज के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है दिल्ली के कई इलाकों सहित गुरुग्राम, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है