विज्ञापन

बारिश के बाद की ताजगी ने बदला दिल्ली-नोएडा का रंग, सुबह के ये 5 छोटे पल बना देंगे आपका दिन परफेक्ट

Delhi Noida Rain: बारिश के बाद वाली ताजगी को महसूस करते हुए आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं. आइए जानते हैं 5 आसान और सुकून देने वाले काम, जो इस मौसम में आपके दिन को बना देंगे परफेक्ट.

बारिश के बाद की ताजगी ने बदला दिल्ली-नोएडा का रंग, सुबह के ये 5 छोटे पल बना देंगे आपका दिन परफेक्ट
Post-Rain Freshness: आज के ताजगी भरी दिन को यूं ही न जाने दें, अपने दिन को खास बनाएं.

कल शाम हुई बारिश ने दिल्ली-नोएडा के मौसम को जैसे पूरी तरह बदल दिया. सुबह की हवा में ठंडक, सड़कों पर हल्की नमी और पेड़ों पर चमकती हरियाली एक अलग ही सुकून दे रही है. ऐसे मौसम में सुबह उठना भी आसान लगता है और दिन की शुरुआत अपने आप थोड़ी खास हो जाती है. ये वो समय होता है जब हम भागदौड़ से थोड़ा हटकर खुद के लिए कुछ पल निकाल सकते हैं. अगर आप चाहें, तो इस बारिश के बाद वाली ताजगी को महसूस करते हुए अपने दिन को और भी बेहतर बना सकते हैं. आइए जानते हैं 5 आसान और सुकून देने वाले काम, जो इस मौसम में आपके दिन को बना देंगे परफेक्ट.

खुशनुमा मौसम के साथ कैसे दिन को परफेक्ट बनाएं? | How to Make the Day Perfect with Pleasant Weather?

1. सुबह की चाय के साथ स्लो ब्रेक लें

आज की सुबह जल्दी-जल्दी भागने की नहीं, बल्कि थोड़ा ठहरने की है. बालकनी या खिड़की के पास बैठकर गरमा-गरम चाय का मजा लें. बारिश के बाद की ठंडी हवा और मिट्टी की खुशबू के साथ चाय पीना एक अलग ही थेरेपी जैसा लगता है. मोबाइल से थोड़ा दूर रहकर बस उस पल को महसूस करें.

ये भी पढ़ें: थोक के भाव में कपड़े, 100 रुपए में जीन्स, 50 में टॉप, पश्चिम दिल्ली का सबसे सस्ता बाजार, जानें कैसे पहुंचें?

Latest and Breaking News on NDTV

2. बालकनी टाइम को बनाएं अपना मी टाइम

बारिश के बाद का आसमान और साफ हवा बालकनी में बैठने का परफेक्ट मौका देती है. 10–15 मिनट बस बाहर बैठें, आसपास के माहौल को देखें, पक्षियों की आवाज सुनें. ये छोटा सा मी टाइम आपके दिमाग को शांत करेगा और पूरे दिन के लिए पॉजिटिव एनर्जी देगा.

3. जर्नलिंग से करें दिन की शुरुआत

ऐसे सुकून भरे मौसम में अपने मन की बात लिखना बहुत अच्छा लगता है. एक डायरी लें और लिखें कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं, आज क्या करना चाहते हैं या किस चीज के लिए आप आभारी हैं. जर्नलिंग आपके विचारों को साफ करती है और आपको अंदर से हल्का महसूस कराती है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी फेंक देते हैं खाली नेल पॉलिश की शीशी, 3 तरीकों से इस्तेमाल कर घर को बनाएं सुपर अट्रैक्टिव

4. स्लो लीविंग अपनाएं, जल्दीबाजी नहीं

बारिश के बाद की सुबह हमें यही सिखाती है कि जिंदगी को थोड़ा धीरे भी जिया जा सकता है. हर काम को आराम से करें, चाहे नाश्ता बनाना हो, ऑफिस के लिए तैयार होना हो या घर के छोटे काम. जब आप जल्दीबाजी छोड़ देते हैं, तो हर काम में एक अलग सुकून महसूस होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

5. हल्का और गर्म नाश्ता करें

ऐसे मौसम में कुछ हल्का और गर्म खाना शरीर और मन दोनों को अच्छा लगता है. आप पोहा, उपमा, दलिया या गरम सूप जैसे ऑप्शन चुन सकते हैं. ये न सिर्फ हेल्दी होते हैं बल्कि बारिश के बाद के मौसम में आपके दिन को और भी बेहतर बना देते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com