विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2024

दिल्ली-NCR में 31 दिसंबर की रात को कितने बजे तक खुलेंगे क्लब-पब, कहां बंद रहेंगे रास्ते... यहां जानें सारी डिटेल

दिल्ली-एनसीआर में अगर आप 31 दिसंबर को पार्टी करने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जान लें कि नोएडा और गुरुग्राम में कितने बजे तक पब और क्लब खुले रहेंगे. साथ ही यह भी जान लें कि दिल्ली में कहां-कहां रास्ते बंद रहेंगे.

दिल्ली-NCR में 31 दिसंबर की रात को कितने बजे तक खुलेंगे क्लब-पब, कहां बंद रहेंगे रास्ते... यहां जानें सारी डिटेल
नई दिल्ली:

नए साल पर हमेशा ही लोग हिल स्टेशन पर घूमने जाते हैं या फिर अपने शहर में ही पार्टी करने का प्लान करते हैं. साथ ही नए साल का स्वागत करने के लिए लोग आजकल बहुत उत्साहित रहते हैं और दोस्तों के साथ अलग-अलग प्लान करते हैं. इस वजह से हम यहां आपके लिए कुछ जरूरी डिटेल्स लेकर आए हैं. तो जल्दी से जान लें कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 31 दिसंबर को कितने बजे तक पब-क्लब और ठेके कब तक खुले रहेंगे. 

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में शराब की दुकानों का समय बढ़ा

गौतम बुद्ध नगर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा की शराब की दुकानें नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) पर एक अतिरिक्त घंटे तक खुली रहेंगी. ये दुकानें सुबह 10 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुली रहेंगी. 

नोएडा में पार्टी के लिए विशेष लाइसेंस की आवश्यकता

नए साल पर पार्टियां आयोजित करने के लिए विशेष लाइसेंस की आवश्यकता होगी. जिला आबकारी अधिकारी सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग 1,100 रुपये में एक दिन का लाइसेंस जारी कर रहा है. यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिसका उद्देश्य शराब की सुरक्षित और कानूनी खपत को सुनिश्चित करना है. अधिक जानकारी के लिए आबकारी विभाग के बेबसाइट (excise.up.gov.in) पर जाएं. 

गुरुग्राम - फरीदाबाद में रात 12 बजे तक खुले रहेंगे पब और बार 

दरअसल, अभी तक गुरुग्राम और फरीदाबाद द्वारा 31 दिसंबर की पूर्वसंध्या को लेकर कोई ताजा एडवायजरी जारी नहीं की गई है. इस वजह से जैसे नियम हैं वो वैसे ही लागू रहेंगे. जैसे कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में रात को 12 बजे तक पब और क्लब खुले रहते हैं वैसे ही 31 दिसंबर की पूर्व संध्या पर भी खुले रहेंगे. वहीं यदि कोई पब या क्लब पूरी रात खुला रहता है तो उन्हें इसके लिए अलग लाइसेंस फीस देनी होगी, जो करंट फीस से दोगुनी है. 

दिल्ली में 31 दिसंबर की पूर्व संध्या के लिए ट्रैफिक एडवायजरी 

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जो नए साल की पूर्व संध्या से शुरू हो जाएगी और इसमें कुछ प्रतिबंध भी रहेंगे. इसी के साथ पुलिस उपायुक्त ने शराब पीकर गाड़ी चलाने, स्टंट बाइकिंग, लापरवाही से गाड़ी चलाने और ओवर-स्पीडिंग जैसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी है. यातायात परामर्श के अनुसार, प्रतिबंध 31 दिसंबर को रात 8 बजे से प्रभावी होंगे और नए साल 2025 के जश्न के अंत तक जारी रहेंगे. 

मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में वाहनों को कनॉट प्लेस की ओर जाने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. इसके अलावा, वैध पास वाले वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन को कनॉट प्लेस के इनर, मध्य या बाहरी सर्कल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
31st December Traffic Advisory, New Year 2025, Delhi NCR Liquor Guideline
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com