विज्ञापन

दिल्ली में 3 घंटे का रेड अलर्ट, यूपी, हरियाणा और पंजाब में भी भारी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

दिल्ली में 3 घंटे का रेड अलर्ट,  यूपी, हरियाणा और पंजाब में भी भारी बारिश
दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है. अगले तीन घंटे के लिए राजधानी में रेड अलर्ट है. मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. अब उसी कड़ी में बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है.सोमवार शाम भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई जिससे गर्मी और उमस से जूझ रहे आम लोगों को काफी राहत मिली थी.

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 से 30 जुलाई 2026 के दौरान बारिश बढ़ने की बहुत संभावना है. हरियाणा और चंडीगढ़ में बड़े पैमाने पर और पंजाब में काफी ज़्यादा बारिश का पूर्वानुमान है.

इस दौरान पंजाब और हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (12 सेमी से ज़्यादा) होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में लोगों को मॉनसून की स्थिति को देखते हुए ज़रूरी सावधानी और सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी है. अगले तीन दिन इन दोनों राज्यों में मॉनसून के सक्रिय होने से बारिश की कमी कुछ कम होने के उम्मीद है और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

भारत मौसम विभाग के अनुसार कृषि के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण पंजाब और हरियाणा इस साल मॉनसून सीजन के दौरान औसत से कम बारिश के संकट से जूझ रहे हैं. ताज़ा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 01 जून से 27 जुलाई, 2026 के बीच बारिश की कमी पंजाब में 33% और हरियाणा में 27% आंकी गयी है.  

Latest and Breaking News on NDTV

साथ ही, आज सुबह 08:30 बजे (IST) उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों के ऊपर एक गहरा डिप्रेशन (deep depression) बना. इसकी वजह से ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी.

इसके असर से आज छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं बहुत ज़्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. इसकी वजह से गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल (Gangetic वेस्ट बंगाल) में भी कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, 27 जुलाई तक देश में मॉनसून सीजन के दौरान बारिश की कमी 16% रिकॉर्ड की गयी है. सबसे ज़्यादा बारिश की कमी पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के इलाकों में दर्ज़ की गयी है जहाँ 01 जून से 27 जुलाई के बीच औसत से 30% कम बारिश हुई है, जबकि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में बारिश की कमी 29% है.

Latest and Breaking News on NDTV

अगले कुछ दिन उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में बारिश की स्थिति में सुधार से मॉनसून सीजन के दौरान रिकॉर्ड की गयी बारिश की कमी कुछ कम होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather, Mausam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com