दिल्ली-एनसीआर में सर्दी (Delhi-NCR Cold Fog) का सितम कम हने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दो दिनों में हुई बारिश के बाद तो सर्दी और बढ़ गई है. राजधानी दिल्ली में शीतलहर की स्थिति जारी है. साथ ही कोहरा और धुंध भी आज छाया रहा. ड्रोन से लिए गए वीडियो में दिल्ली के राजघाट पर घना कोहरा और धुंध देखने को मिला. बारिश के बाद एक बार फिर से कोहरे की वापसी दिल्ली-एनसीआर में हो गई है. लेकिन फिर भी अजीब सी स्थिति देखने को मिली.
ये भी पढ़ें-ज्ञानवापी मामला : तहखाने में दर्शन के लिए आज जाएंगे हिन्दू श्रद्धालु, जुमे की नमाज से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
राजधानी और उसके आसपास के कुछ इलाकों में मौसम बिल्कुल साफ दिख रहा है तो कहीं पर घना कोहार छाया हुआ है. वहीं सुबह-सुबह इंडिया गेट के आसपास भी विजिबिलिटी जीरो रही. दिल्ली ही नहीं पूरे उत्तर भारत में इन दिनों शीत लहर के साथ कोहेर की स्थिति देखी जा रही है. लेकिन दो दिनों तक हुई बारिश के बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन मौसम विभाग ने पहले ही कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया था.
#WATCH | Delhi: Drone visuals from Rajghat as fog grips the national capital amidst cold weather conditions.
— ANI (@ANI) February 2, 2024
(Visuals shot at 8.15 am) pic.twitter.com/OAHgot17xV
फरवरी में भी धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली-NCR
पंजाब के बठिंडा में भी आज सुबह घना कोहरा देखा गया, जिसकी वजह से कुछ ही कदम पर देखना मुश्किल हो रहा था. वहीं बंगाल के बीरभूम में भी कोहरे की कुछ ऐसी ही स्थिति देखी गई. दिल्ली-एनसीआर में भी कोहरी की स्थिति कुछ ऐसी ही है. 25 दिसंबर से शुरू हुई कोहरे की स्थिति फरवरी शुरू होने पर भी जारी है. बता दें कि दिसंबर और जनवरी महीने में दिल्ली 128 घंटे कोहरे की चादर में लिपटी रही. साल 2014-15 के बाद इस साल इतना घटना कोहरा दिल्ली-एनसीआर में देखा गया हा. वहीं जनवरी महीने में सर्दी ने भी 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. फरवरी की शुरुआत में भी घना कोहरा देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में आज 'आप' का विरोध प्रदर्शन, भारी संख्या में पुलिस, अर्ध बलों की तैनाती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं