नई दिल्ली:
दिल्ली में शुक्रवार को सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई, यहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस बना रहा जो कि इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम था।
मौसम विभाग ने दोपहर बाद बादल छाने और मध्यरात्रि के बाद बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, सुबह में हल्का धुंध और कोहरा छाया था। अपराह्न के बाद से बादल घिरे रह सकते हैं। आज मध्यरात्रि के बाद शहर के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान के 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली मौसम, दिल्ली में ठंड, दिल्ली बारिश, दिल्ली में सर्दी, Delhi Cold, Delhi Fog, Dehi Weather