दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की येलो लाइन पर ट्रैक के मरम्मत कार्य के चलते एक भाग पर 20 फरवरी को कुछ घंटों के लिए सेवा बाधित रहेगी. येलो लाइन पर राजीव चौक और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के बीच का हिस्सा प्रभावित रहेगा. मरम्मत का काम राजीव चौक पर किया जाएगा. डीएमआरसी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
डीएमआरसी के कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने एक बयान में कहा कि कश्मीरी गेट और राजीव चौक स्टेशनों के बीच सुबह साढ़े छह बजे से ट्रेन सेवा निलंबित रहेगी. इसलिए चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन ट्रेन सेवा बहाल होने तक बंद रहेंगे. वायलेट लाइन पर राजीव चौक और कश्मीरी गेट के बीच मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी.
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर
राजीव चौक और कश्मीरी गेट के बीच वायलेट लाइन के जरिये मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी. पैसेंजर केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस से मेट्रो बदलकर वायरलेट लाइन के जरिये कश्मीरी गेट जा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं