विज्ञापन
19 minutes ago
नई दिल्ली:

Breking News Live Updates: NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त हो गया है. शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद चल रहा गतिरोध समाप्त हुआ. सरकार ने प्रदर्शनकारियों की सभी मांगें मान ली. जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त हो गया है. प्रदर्शन समाप्ति के बाद जंतर-मंतर अब खाली हो चुका है. वहां अब सब चीजें बड़ी तेजी से सामान्य हो रही है. प्रदर्शन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन अब खोल दिए गए हैं. जिससे यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा हुई है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है. यह प्रदर्शन समाप्त होने के बाद अब संसद का मॉनसून सत्र भी सुचारु रूप से चलने की उम्मीद है. मालूम हो कि अभी तक मॉनसून सत्र लगातार हंगामे के नाम रहा है. उधर गुजरात के कई जिलों में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति विकराल है. पढ़ें आज की हर बड़ी खबर से जुड़े बड़े अपडेट्स.

Today Breking News Live Updates:
 

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए ₹12 करोड़ की राहत

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को राज्य के लोगों से अपील की कि वे ऊपरी असम में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बड़े पैमाने पर शुरू की गई राहत मुहिम में शामिल हों. उन्होंने ₹12 करोड़ के अभियान की घोषणा की, जो सरकार की मौजूदा राहत कोशिशों में मदद करेगा. उन्होंने कहा, "हमने लगभग ₹12 करोड़ की राहत योजना बनाई है. इसके तहत महिलाओं को 'मेखेला-चादोर' बांटे जाएंगे, जबकि प्रभावित लोगों को टी-शर्ट, स्पोर्ट्सवियर और दूसरी ज़रूरी चीज़ें दी जाएंगी."

एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर हमला

छात्रों के प्रदर्शन को सियासी रंग देने पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, कुछ लोगों ने स्टूडेंट मूवमेंट को पॉलिटिकल एंगल देने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का घर हाई सिक्योरिटी ज़ोन में है और राहुल गांधी वहां गए और प्रोटेस्ट किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पर हमला विपक्षी नेताओं ने करवाया था. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी "बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना" जैसी हो गई है.

लखनऊ में प्रेमी युगल ने की सुसाइड, शादी के विरोध में थे परिजन

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक प्रेमी युगल ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार दोनों कमरे में एक ही पंखे से लटके मिले. मृतक की पहचान 21 वर्षीय अनिकेत उर्फ रानू और 18 साल की अंजलि के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन विरोध में थे. ऐसे में दोनों ने एक साथ जान दे दी. मामला लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग इलाके की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

प्रह्लाद जोशी ने संभाला पदभार, बोले- मैं पीएम मोदी का आभारी

पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन के कारण धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाया गया है. उन्होंने थोड़ी देर पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार संभाल लिया है. इसकी तस्वीरें और वीडियो के साथ खुद जोशी ने एक्स पर साझा किया है. उन्होंने लिखा- मैंने शिक्षा मंत्री का पदभार संभाल लिया है. मुझ पर भरोसा जताने और मुझे यह ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं. मैं इसे विनम्रता और कर्तव्य-बोध के साथ स्वीकार करता हूं.

तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस नहीं हुए तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिए जाने पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "अलग-अलग जिलों में पुलिस ने गलत तरीके से कार्रवाई की है. उन्होंने लोगों पर लाठियां चलाईं और उन पर झूठे केस दर्ज किए. हम कहना चाहते हैं कि अगर उन्हें कल तक रिहा नहीं किया गया, तो हम बड़ा विरोध-प्रदर्शन करेंगे. हम यह भी बताना चाहते हैं कि बिहार में इस सरकार के पिछले 21 सालों में कई परीक्षाओं में पेपर लीक हुए हैं — चाहे वह भर्ती परीक्षाएं हों, कॉन्स्टेबल भर्ती, BPSC, NEET या कोई और परीक्षा हो। बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां और घोटाले हुए हैं, और प्रश्न-पत्र लीक हुए हैं..."

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच चंपत राय ने धारण किया मौन व्रत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच चंपत राय ने मौन व्रत धारण किया है. उन्होंने रामभक्तों के नाम एक पत्र भी जारी किया है.  चंपत राय हर रोज 6 घंटे का मौन व्रत रखेंगे, वे रोजाना सुबह 6 से 12 बजे तक मौन व्रत रखेंगे. 

मुंबई के शिवाजी पार्क में ठाकरे ब्रदर्स की रैली, CJP प्रोटेस्ट को देंगे बधाई

पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के सफल आंदोलन के बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में ठाकरे बंधु रैली कर रहे हैं.  यह रैली मूल रूप से प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन का समर्थन करने के लिए आयोजित की गई थी, लेकिन अब इसे युवाओं की जीत पर उन्हें बधाई देने के लिए आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के लिए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे सहित शिवसेना के कई नेता वहां मौजूद है. 

मन की बात कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

मन की बात कार्यक्र में पीएम मोदी ने कहा- हमारी जिंदगी में कुछ तारीखें ऐसी होती हैं जिन्हें याद रखने के लिए हमें कैलेंडर देखने की ज़रूरत नहीं पड़ती. 26 जुलाई ऐसी ही एक तारीख है. आज कारगिल विजय दिवस है. यह दिन हमें गर्व से भर देता है. यह हमें हमारे बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और वीरता की याद दिलाता है. कारगिल की ऊँची चोटियाँ, कठोर मौसम और दुश्मन की चुनौतियां—हमारे सैनिकों ने हर बाधा का सामना किया. फिर भी, उनका संकल्प हर चुनौती से बड़ा था. उन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया. कारगिल विजय दिवस के मौके पर, मैं अपने सभी बहादुर शहीदों और साहसी सैनिकों को दिल से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं...

मन की बात में PM मोदी बोले- देश कारगिल के योद्धाओं का हमेशा ऋणी रहेगा

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के शहीदों को याद किया है. उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश कारगिल के योद्धाओं का हमेशा ऋणी रहेगा. उनका राष्ट्र के लिए बलिदान भुलाया नहीं जा सकता. मन की बात का यह पीएम मोदी का 136वां कार्यक्रम हैं. जिसमें उन्होंने बारिश के जल को बचाने के अभियान पर भी बात की है. 

कारगिल विजय दिवस पर द्रास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रविवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.

इस दौरान लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी वहां मौजूद थे. उन्होंने भी 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल वॉर मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित की. आज 27वां कारगिल विजय दिवस है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच कर रही SIT में 3 और IPS अधिकारी शामिल

उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद, कथित राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच कर रही नई SIT में IG किरण एस, DIG अयोध्या सोमेन वर्मा और SSP अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर को शामिल किया है. पुरानी SIT में लखनऊ कमिश्नर विजय विश्वास पंत और स्पेशल सेक्रेटरी (फाइनेंस) नील रतन कुमार शामिल थे.

जंतर-मंतर हुआ खाली, रात से चल रहा साफ-सफाई

कॉकरोच जनता पार्टी का धरना समाप्त होने के बाद जंतर-मंतर अब खाली हो चुका है. बड़ी तेजी से यहां चीजें सामान्य हो रही है. बीती रात ही यहां साफ-सफाई शुरू कर दिया गया था. हालांकि जंतर-मंतर के आस-पास अभी भी पुलिस के कई जवान तैनात हैं. 

दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, यात्रियों के लिए आसानी

पेपर लीक के खिलाफ चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन अब खोल दिए गए हैं. जिससे यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा हुई है. दिल्ली मेट्रो ने आज एक एक्स पोस्ट में बताया कि आज से सभी स्टेशन खोल दिए गए हैं. मालूम हो कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के कारण बीते 4 दिन से लगातार 17-18 मेट्रो स्टेशन बंद किए जा रहे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Delhi Metro, Delhi Metro Stations, Dharmendra Pradhan Resign, CJP Protest, Gujarat Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com