विज्ञापन

जनकपुरी, मजलिस पार्क से तुगलकाबाद तक... दिल्ली मेट्रो के 3 नए रूट चालू होंगे, 36 किमी में 39 स्टेशन

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के तीन नए कॉरिडोर की इस साल शुरुआत हो सकती है. इसमें मैजेंटा लाइन और गोल्डन लाइन के मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. वहीं एयरोसिटी से तुगलकाबाद कॉरिडोर शामिल है.

जनकपुरी, मजलिस पार्क से तुगलकाबाद तक... दिल्ली मेट्रो के 3 नए रूट चालू होंगे, 36 किमी में 39 स्टेशन
Delhi Metro New Corridor: दिल्ली मेट्रो के नए स्टेशन
Reprsentational
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को जल्द ही गुड न्यूज मिलने वाली है. मेट्रो एक्सटेंशन के चौथे चरण में घोषित तीन नए कॉरिडोर दिसंबर के अंत तक शुरू होने वाले हैं. मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन के तहत कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक और मजलिस पार्क से आरके आश्रम तक 18 किमी का नया रूट बन रहा है. गोल्डन लाइन मेट्रो के तहत एयरोसिटी से तुगलकाबाद कॉरिडोर तक 18 किमी का रूट बन रहा है. इसी साल जनवरी से जनकपुरी वेस्ट-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन चालू हुआ है. इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च को पिंक लाइन के मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर कॉरिडोर के साथ ही मैजेंटा लाइन के दीपाली चौक से मजलिस पार्क के रूट को जनता को समर्पित किया था.

मैजेंटा लाइन में कृष्णा पार्क से दीपाली चौक

दिल्ली मेट्रो के मैजेंटा लाइन के कृष्णा पार्क से दीपाली चौक और मजलिस पार्क से आरके आश्रम तक के हिस्से का निर्माण कार्य दिसंबर के अंत तक पूरा होने का आसार है. इससे ईस्ट और वेस्ट दिल्ली के बीच मेट्रो नेटवर्क और बेहतर होगा. गोल्डन लाइन का एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर भी इसी साल प्रारंभ होगा. फरीदाबाद और साउथ दिल्ली से पालम एयरपोर्ट आने-जाने वालों को सुविधा होगी.दिल्ली मेट्रो के लिए 8 मार्च को इन नए कॉरिडोर का ऐलान हुआ था.

मजलिस पार्क से मौजपुर की पिंक लाइन

मजलिस पार्क से मौजपुर (पिंक लाइन), जनकपुरी पश्चिमी से आरके आश्रम मार्ग (मैजेंटा लाइन) और एयरोसिटी से तुगलकाबाद (गोल्डन लाइन) मेट्रो को 7 मार्च 2019 को मंजूरी दी गई थी. जबकि सरकार ने लाजपत नगर, साकेत जी तक गोल्डन लाइन मेट्रो के साथ इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ मेट्रो को भी 13 मार्च 2024 को मंजूरी दी थी. 

  • मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर -पिंक लाइन- 12.3 किमी
  • दीपाली चौक-मजलिस पार्क - मैजेंटा लाइन -10 किमी
  • एयरोसिटी से तुगलकाबाद - गोल्डन लाइन -18 किमी
Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें -  दिल्ली मेट्रो के 7 नए रूट का ऐलान, 65 नए स्टेशन बनेंगे, नरेला, नजफगढ़-जोरबाग से पालम तक 97 KM का नेटवर्क बनेगा

मेट्रो के निर्माणाधीन कॉरिडोर 

कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक और मजलिस पार्क से आरके आश्रम मार्ग तक मैजेंटा लाइन के 17.5 किमी के नए रूट का निर्माण हो रहा है. दिसंबर में इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. इसमें 14 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे.इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक नया मेट्रो कॉरिडोर बन रहा है. जिसकी लंबाई 12.3 किमी होगी और इसमें 10 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें -  East Delhi वालों के लिए गुड न्यूज, शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक बनेगी नई मेट्रो लाइन, होंगे 8 स्टेशन

दिल्ली एयरोसिटी से तुगलकाबाद गोल्डन लाइन

दिल्ली एयरोसिटी से तुगलकाबाद तक गोल्डन लाइन मेट्रो दिसंबर तक शुरू हो सकता है. इसकी लंबाई 23.6 किमी होगी और 15 स्टेशन इसमें होंगे. लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक गोल्डन लाइन मेट्रो का एक और रूट तैयार हो रहा है. इसमें आठ स्टेशन होंगे और 8.39 किलोमीटर की लंबाई इस रूट की है.रिठाला-कुंडली रेड लाइन मेट्रो का विस्तार हो रहा है. इसमें 21 नए मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं. इसकी लंबाई 26.46 किलोमीटर होगी. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com