विज्ञापन

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या, नौकर पर शक

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मोबाइल के चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या की गई.

  • दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया
  • युवती की हत्या मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर करने का शक जताया जा रहा है और नौकर फरार है
  • पीड़िता ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और वर्तमान में UPSC की तैयारी कर रही थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक युवती की उम्र करीब 22 साल है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस मामले में यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का शक जताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मोबाइल के चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या की गई. पुलिस को घर के पुराने नौकर पर हत्या का शक है, हाल ही में नौकर को हटाया गया था.

UPSC की तैयारी कर रही थी पीड़िता

पुलिस को बुधवार सुबह मामले की जानकारी मिली.  मृतका के पिता 1997 बैच के IRS कस्टम अधिकारी हैं. मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई थी अब UPSC की तैयारी कर रही थी. घटना के वक्त माता पिता जिम सुबह गए हुए थे.

मौके से फरार है नौकर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर किए जाने का शक है. घटना के बाद से नौकर फरार बताया जा रहा है. मौके पर फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच मौजूद है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है. पुलिस अलग‑अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द आधिकारिक बयान जारी करने की बात कही गई है. पूरे इलाके में घटना के बाद सनसनी और दहशत का माहौल है.

आज सुबह 7 बजे गया था घर

जानकारी के अनुसार, आरोपी नौकर की पहचान राहुल के रूप में हुई है. वह आज सुबह करीब 7 बजे उनके घर आया था. उसे लगभग एक महीने पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया था. परिवार लड़की को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गया. उसके सिर पर गंभीर चोट थी. लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के संकेत थे और उसके चेहरे पर कई गहरे निशान थे. परिवार को शक है कि इस हत्या के लिए उनका पूर्व नौकर ही जिम्मेदार है.

पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.  इस बाबत एक मामला दर्ज कर लिया गया है तथा कई टीमों का गठन किया गया है. मामले की तफ्तीश जारी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर टारगेट किलिंग की थी तैयारी, दो आरोपी गिरफ्तार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com