विज्ञापन

दिल्ली में आधी रात IAS अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक अधिकारियों के तबादले से हड़कंप

IAS Transfers in Delhi : दिल्ली में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. इसमें आईएएस और दानिक्स अफसरों का तबादला शामिल है.

दिल्ली में आधी रात IAS अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक अधिकारियों के तबादले से हड़कंप
Delhi IAS Transfer
नई दिल्ली:

Delhi IAS Transfer News: दिल्ली में बुधवार देर रात आईएएस और दानिक्स अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर हुए हैं. 20 से ज्यादा अफसरों को इधर से उधर किया गया है. सीएम रेखा गुप्ता की सरकार में अचानक इन तबादलों को लेकर बड़ी हलचल है. सीनियर IAS प्रशांत गोयल और नरेंद्र कुमार को भी ट्रांसफर के बाद अहम जिम्मेदारी दी गई है. प्रशासनिक फेरबदल को हालांकि कामकाज की सुधार में उठाया गया कदम बताया जा रहा है. ट्रांसफर ऑर्डर के तहत डॉ. नरेंद्र कुमार को फाइनेंस कमिश्नर बनाया गया है. प्रशांत गोयल को फूड एंड सिविल सप्लाई में अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है. DFC और DSCSC के CMD का जिम्मा दिया गया है. उत्तर पश्चिम जिले का डीएम सौम्या सौरभ को बनाया गया है. उन्हें उद्योग विभाग में तैनाती दी गई है. नवलेंद्र कुमार सिंह को GST एडिशनल कमिश्नर और DDA में सोनिका सिंह को कमिश्नर बनाया गया है.

हर्षित जैन को विधानसभा में संयुक्त सचिव बनाया गया है.   जबकि मंगल सैनी को केंद्रीय कारागार का सुपरिटेंडेंट नियुक्त किया गया है. ओम प्रकाश सैनी को DSSSB में उप सचिव बनाया गया है. कई अन्य अफसरों का ट्रांसफर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. मुकेश कुमार, आशीष शौकीन, मनोज कुमार, भूप सिंह और अश्विनी कुमार समेत कई अफसरों को नई तैनाती मिली है. कुछ तैनाती में बदलाव किया गया है. अमित कुमार की नियुक्ति का आदेश बाद में रद्द कर दिया गया. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com