दिल्ली में स्वाइन फ्लू के टेस्ट की अनाप-शनाप कीमतें वसूले जाने को लेकर एनडीटीवी में ख़बर चलने का असर हो गया, और आखिरकार दिल्ली सरकार को टेस्ट की अधिकतम कीमतें तय करनी पड़ीं।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि अब कोई भी लैब स्वाइन फ्लू के लिए करवाए जाने वाले टेस्ट के लिए 4,500 रुपये से ज़्यादा कीमत नहीं ले सकती।
इसके अलावा सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर - 011-22307145 - भी जारी किया है, जिस पर कॉल करके स्वाइन फ्लू के मरीज किसी भी तरह की चिकित्सकीय मदद या सलाह प्राप्त कर सकेंगे। सरकार ने यह भी कहा है कि लोग इसी नंबर पर सेवाओं में गड़बड़ी और अधिक पैसे वसूले जाने की शिकायत भी कर सकते हैं।
इससे पहले, एनडीटीवी ने मंगलवार को ख़बर दी थी कि भले ही सरकारी अस्पतालों में तो एच1 एन1 का टेस्ट मुफ्त किया जा रहा है, लेकिन प्राइवेट लैब मनमाने ढंग से टेस्ट के पैसे वसूल रहे हैं, और उसकी कीमत 5,000 से 9,000 रुपये के बीच रखी हुई है।
मुजफ्फरनगर से आए एक मरीज के रिश्तेदार ने बताया था कि प्राइवेट लैब ने टेस्ट के 5,200 रुपये लिए और रिपोर्ट तीन दिन बाद आ पाई, जबकि फरीदाबाद से आरएमएल अस्पताल आए एक मरीज के रिश्तेदार ने बताया था कि टेस्ट तो मुफ्त हुआ, लेकिन चार दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं मिल पाई। अस्पताल कह रहा है कि एक दिन और लगेगा।
हालांकि केंद्र सरकार ने टेस्ट की फीस को लेकर राज्य सरकारों को हिदायत ज़रूर दी थी, लेकिन हकीकत में आलम मंगलवार तक कुछ और ही था, तथा अलग-अलग लैब कहीं ज़्यादा कीमत वसूल कर रही थीं। बुधवार को सरकारी घोषणा होने तक डॉक्टर डैंग लैब में टेस्ट की फीस 9,000 रुपये थी, जबकि एसआरएल रेलिगेयर 7,230 रुपये ले रहा था। लाइफलाइन लैबोरेटरी में 5,800 रुपये लग रह थे, जबकि लाल पैथ लैब 5,000 रुपये ले रही थी।
जब एनडीटीवी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को यह जानकारी दी थी तो जवाब था, 9,000 रुपये तो मुझे भी ज्यादा लग रहा है। साथ ही उन्होंने इस मामले को लेकर आदेश भी दिए थे कि जांच की जाए। उन्होंने हमें भरोसा भी दिलाया था कि अगर ऐसा हो रहा है, तो नहीं होने दिया जाएगा।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं