विज्ञापन

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, एविएशन फ्यूल पर VAT 25% से घटाकर 7% किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विमान ईंधन पर मूल्य वर्धित कर 25 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया.

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, एविएशन फ्यूल पर VAT 25% से घटाकर 7% किया

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है. सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर वैट (VAT) को 25 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत करने का निर्णय किया है. इस फैसले से यात्रियों के साथ-साथ एयरलाइन कंपनियों को भी सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे हवाई यात्रा सस्ती होने का रास्ता साफ हो सकता है.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विमान ईंधन पर मूल्य वर्धित कर 25 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया. यह फैसला पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच लिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aviation Fuel Reduced
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com