विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2013

दिल्ली दुष्कर्म मामला : सोनिया का आना पिता को 'सपना' लगा

दिल्ली में क्रूरतापूर्वक दुष्कर्म का शिकार होने वाली लड़की के पिता ने कहा है कि जब उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने बेटे राहुल गांधी के साथ देखा तब उन्हें लगा कि शायद वे कोई सपना देख रहे हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली में क्रूरतापूर्वक दुष्कर्म का शिकार होने वाली लड़की के पिता ने कहा है कि जब उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने बेटे राहुल गांधी के साथ देखा तब उन्हें लगा कि शायद वे कोई सपना देख रहे हैं।

53 वर्षीय पिता ने रविवार को कहा कि शनिवार को कांग्रेस सांसद महाबल मिश्र ने शनिवार की शाम बार-बार फोन कर उनसे कहा कि एक 'बहुत बड़े नेता' उनके घर आने की योजना बना रहे हैं।

इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल पर कुली के रूप में काम करने पिता ने बताया कि जब पहला कॉल आया तब वे अस्पताल गए हुए थे। उन्हें बुखार आ गया था। वे अंदाजा नहीं लगा पाए कि यह 'बड़ा नेता' कौन हो सकता है। उन्होंने बताया, "मैं शाम करीब 5:15 बजे घर लौटा..करीब 45 मिनट बाद मेरे दरवाजे पर दस्तक हुई और दरवाजा खोला तो बाहर सोनियाजी, राहुलजी और रेणुकाजी (रेणुका चौधरी) खड़ी थीं।" उन्होंने बताया, "मैंने सोचा मैं कोई सपना देख रहा हूं।" उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि विपत्ति के मारे इस परिवार को देखने वास्तव में कांग्रेस अध्यक्ष पहुंची हैं।

तंग गली जहां बड़ी गाड़ियां नहीं जा सकतीं, ऐसे ही इलाके में स्थित एक मकान के दो कमरों की तंग जगह में सोनिया ने एक घंटे से भी ज्यादा समय गुजारा।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Gangrape Case, दिल्ली दुष्कर्म मामला, Sonia Gandhi, सोनिया गांधी, पिता, सपना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com