विज्ञापन

मिठाई, घी और मावा में मिलावट का है शक? दिल्ली वाले तुरंत डायल करें यह नंबर, सीधे पहुंचेगी फूड सेफ्टी टीम!

त्योहारों में कहीं आप भी तो मिलावटी मिठाई, घी या मावा नहीं खरीद रहे? दिल्ली सरकार ने ऐसा नंबर जारी किया है, जिस पर आपकी एक शिकायत मिलावटखोरों की मुश्किल बढ़ा सकती है.

मिठाई, घी और मावा में मिलावट का है शक? दिल्ली वाले तुरंत डायल करें यह नंबर, सीधे पहुंचेगी फूड सेफ्टी टीम!
NDTV

खाद्य पदार्थों में मिलावट, खराब गुणवत्ता या एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री की शिकायत अब सीधे हेल्पलाइन नंबर 1800-11-3921 पर की जा सकती है. दिल्ली सरकार ने त्योहारों के मौसम में मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए यह व्यवस्था की है. शिकायत मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच और कार्रवाई के लिए सक्रिय हो जाएगी. त्योहारों के दौरान बाजार में मिठाई, घी और मावा की मांग बढ़ने के साथ मिलावटी उत्पादों की आशंका भी बढ़ जाती है. इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की मिलावट, खराब गुणवत्ता या एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों की जानकारी विभाग को देने की अपील की है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मिलावट के खिलाफ अभियान केवल त्योहारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे साल प्रभावी ढंग से जारी रहेगा. उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि यदि खाद्य पदार्थों में मिलावट, गुणवत्ता संबंधी समस्या या एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री की जानकारी मिले तो खाद्य सुरक्षा विभाग की हेल्पलाइन 1800-11-3921 पर कार्यालय समय के दौरान शिकायत दर्ज कराएं.

भोगल, नजफगढ़ और शिव विहार में कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की. इसी क्रम में दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के भोगल मार्केट, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ मार्केट और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शिव विहार में कार्रवाई की गई. इन तीनों स्थानों से कुल 948.9 लीटर घी जब्त किया गया. विभाग की टीमों ने भोगल और नजफगढ़ मार्केट से घी के कुल 15 नमूने एकत्र किए. कार्रवाई के दौरान भोगल मार्केट से 389.9 लीटर और नजफगढ़ मार्केट से 338 लीटर घी जब्त किया गया. इसके अलावा शिव विहार में दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में 221 लीटर घी जब्त किया गया.

विभाग के अनुसार, जब्त किए गए घी के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने कहा कि उपभोक्ताओं को मिलावटी, घटिया और असुरक्षित खाद्य पदार्थों से बचाने के लिए त्योहारों के दौरान निगरानी और प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें : मनोज तिवारी ने यमुना में लगाई डुबकी, आचमन भी किया, AAP बोली- कालिंदी कुंज पर पानी पीकर दिखाओ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Food, Rekha Gupta Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com