विज्ञापन

दिल्ली के एक बहुमंजिला होटल में लगी भयानक आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के एक बहुमंजिला होटल में लगी भयानक आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
दिल्ली के हौजरानी इलाके में होटल में लगी आग

दक्षिणी दिल्ली के हौजरानी इलाके में एक होटल में आग लगी है. बताया जा रहा है कि होटल के कई फ्लोर में आग लगी है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि इस आग में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. होटल को खाली कराया जा रहा है. 

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में आग लगने की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है. गर्मी के प्रकोप के कारण हादसों में तेजी आई है. दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्तरा में आग लगने की सूचना मिली थी. सुबह पौने 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि इस घटना में दमकलकर्मियों ने तीन लोगों को बचाया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. दमकल विभाग के अधिकारी रविंदर घटनास्थल पर मौजूद हैं. 

दिल्ली के हौजरानी के Florist Inn होटल में आग लगी है. दमकलकर्मियों ने 20-25 लोगों को निकाला है. अभी राहत और बचाव कार्य चल रहा है. 5 मंजिला इमारत में 20-25 कमरे हैं. अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com