दिल्ली के द्वारका इलाके में साहिल धनेश्रा की तेज रफ्तार स्कॉपिर्यो से टक्कर में ऑन द स्पॉट मौत हुई थी. साहिल की मां इन्ना माकन ने वीडियो में आरोपी पर ओवर स्पीड के १३ चालान होने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोपी के पिता ने कहा कि गाड़ी पर हुए सभी चालान ड्राइवर के समय के हैं, नाबालिग बच्चे पर कोई चालान नहीं है.