विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2019

मम्मी-पापा के झगड़े में गलती से पांच महीने के बच्चे को लगी चोट, गंवाई जान

पुलिस ने बुधवार को बताया कि 32-वर्षीय सत्यजीत तथा उसकी पत्नी 29-वर्षीय दीप्ति के बीच हुए झगड़े के दौरान दुर्घटनावश बच्चे को चोट लग गई थी.

Also Read in
मम्मी-पापा के झगड़े में गलती से पांच महीने के बच्चे को लगी चोट, गंवाई जान
पुलिस ने बताया, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे की मौत मस्तिष्क में खून के थक्के बनने से हुई.
नई दिल्ली:

पूर्वी दिल्ली के कोंडली इलाके में पांच महीने के बच्चे को अपने मां-पिता के बीच हुए झगड़े की वजह से जान गंवानी पड़ी. पुलिस ने बुधवार को बताया कि 32-वर्षीय सत्यजीत तथा उसकी पत्नी 29-वर्षीय दीप्ति के बीच हुए झगड़े के दौरान दुर्घटनावश बच्चे को चोट लग गई थी.

पुलिस के अनुसार, सत्यजीत और दीप्ति के बीच रविवार को झगड़ा हो गया था, जिसमें सत्यजीत ने डंडा उठाकर दीप्ति को पीटना शुरू कर दिया. डंडे में कोई कील लगी हुई थी, जो अचानक बच्चे के सिर पर जा लगी. पुलिस ने बताया कि सत्यजीत-दीप्ति ने बच्चे को फर्स्ट-एड दिया था, लेकिन मंगलवार सुबह बच्चे को उल्टी हुई, जिसके बाद दीप्ति उसे एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गई, जहां उसे डॉक्टरों ने 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल पहुंचने पर मृत) घोषित कर दिया.

खाने में मिला बाल तो गुस्साए पति ने कर दिया पत्नी को गंजा, मिली ऐसी सज़ा

पुलिस ने बताया, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे की मौत मस्तिष्क में खून के थक्के बनने से हुई.

गाज़ीपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 304 (दुर्घटनावश हुई मृत्यु, जिसे हत्या नहीं माना जाएगा) के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, बच्चे का आरोपी पिता फरार है.

ठ साल बाद खुला राज, जमीन खोदी तो मिलीं 25 हड्डियां; पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या

VIDEO: दिल्ली में शख्स ने पत्नी और अपने 3 बच्चों की बेरहमी से हत्या की

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com