विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2017

सिंबल के लिए घूस देने के आरोप में दिल्‍ली पुलिस ने टीटीवी दिनाकरन को थमाया समन

Also Read in
सिंबल के लिए घूस देने के आरोप में दिल्‍ली पुलिस ने टीटीवी दिनाकरन को थमाया समन
दिल्ली पुलिस ने दिनाकरन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था. (फाइल फोटो)
चेन्‍नई: दिल्ली पुलिस की एक टीम ने बुधवार रात को अन्नाद्रमुक नेता टीटीवी दिनाकरन को चेन्नई में उनके घर पहुंचकर समन सौंपा. अपने धड़े के लिए 'दो पत्तियों' का चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाने की कोशिश के तहत चुनाव अधिकारी को रिश्वत देने के मामले में जांच में शामिल होने को लेकर उन्हें समन दिया गया. मंगलवार को ही दिल्ली पुलिस ने नेता के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था.

हालांकि पता नहीं चला है कि दिनाकरन को कब अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है. सहायक आयुक्त संजय और एक और अधिकारी ने यहां बसंत नगर स्थित उनके आवास पर दिनाकरन को समन दिया.

दिल्ली पुलिस के अधिकारी करीब 20 मिनट तक दिनाकरन के आवास पर रहे. उन्होंने जाते समय वहां इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों से बात नहीं की.

इससे पहले संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीर रंजन ने इस बात की पुष्टि की कि दिल्ली में जांच में सहयोग को लेकर समन देने के लिए एक टीम को चेन्नई भेजा गया.

इस तरह की आशंका जताई जा रही थी कि दिनाकरन अनिवासी भारतीय हैं और देश से भाग सकते हैं. इसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया.

अन्नाद्रमुक (अम्मा) के उप महासचिव पहले से परेशानी का सामना कर रहे हैं, क्योंकि मंगलवार रात पलानीस्वामी मंत्रिमंडल ने दिनाकरन के खिलाफ बागी स्वर अपनाते हुए और उन्हें और उनके परिवार को पार्टी और सरकार से बाहर रखने के निर्णय किया. इसके बाद दिनाकरन ने आज चेन्नई में पार्टी विधायकों के साथ बैठक की. रंजन ने लुक आउट नोटिस करने की पुष्टि करते हुए कहा कि एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है. पुलिस ने बताया कि आव्रजन अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है.

वहीं, दिनाकरन ने बुधवार को लुकआउट नोटिस जारी किए जाने की जरूरत पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका पासपोर्ट पिछले 20 वर्ष से 'अदालत में' है. ऐसे में वह देश से कैसे भाग सकते हैं.

इससे पहले अपराध शाखा ने इस सिलसिले में कथित बिचौलिये सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया था. उसका दावा है कि उसने दिनाकरन को कहा था कि पार्टी चुनाव चिन्ह के मामले में चुनाव आयोग से उसके पक्ष में फैसला आएगा.

27 वर्षीय व्यक्ति ने दिनाकरन को बताया था कि चुनाव आयोग में उसके संपर्क है और उसके संपर्क से शशिकला गुट को तमिलनाडु में आरके नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अन्नाद्रमुक का दो पत्ती वाला चुनाव निशान मिल जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TTV Dinakaran, AIADMK Leader TTV Dinakaran, Sukesh Chandrasekhar, AIADMK, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com