दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली कैंट के कथित रेप और हत्या के मामले में पीड़ित दलित परिवार से मिलने गए थे लेकिन जिस स्टेज पर वह थे. वहां इतनी भीड़ जमा हो गई कि वो नीचे गिर गया. इसके बाद केजरीवाल बिना बोले ही नहां से लौट आए. इस हादसे में सीएम केजरीवाल को चोट नहीं आयी है.
इस घटना पर बीजेपी और आप नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि वहां आम आदमी पार्टी के लोग माहौल खराब कर रहे हैं. वहीं आप की विधायक राखी बिडलान ने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग वहां माहौल ख़राब कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दरअसल, आदेश गुप्ता भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे. पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद जैसे ही आदेश गुप्ता मंच पर चढ़े, उनके खिलाफ कुछ लोग नारे लगाने लगे. इसी दौरान कुछ लोग मंच के ऊपर चढ़ गए और कहा कि हाय-हाय के बारे बन्द करो. उनलोगों ने आरोप लगाया कि जो लो लोग बाहर से आए हैं वो ऐसा कर रहे हैं. इसके बाद दोनों पक्षों में हल्की मारपीट हो गयी. पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया.
बता दें कि दो दिन पहले दिल्ली कैंट इलाके में 9 साल की एक नाबालिग लड़की की कथित तौर पर रेप के बाद हत्या कर दी गई थी और शव का जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया था. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 304, 342, 201 और एससी/एसटी एक्ट के तहत सभी चार आरोपियों पुजारी राधेश्याम, सलीम, लक्ष्मीनारायण, कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं