नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बिल्डिंग हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. सोमवार को भी खोज और बचाव अभियान जारी है. सर्च ऑपरेशन में स्निफर डॉग्स को भी लगाया गया है. उधर, बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम समेत कई जगहों पर छापेमारी की. हरिराम को भिवाड़ी में पकड़ लिया गया है. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में हुए हादसे का जायजा लेने के बाद मैजिस्ट्रियल जांच और बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था. पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने FIR में BNS की धारा 125, 290, 125 ए लगाई है.
All Live Updates...
Delhi building collapse Live: आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में आरोपी मालिक हरिराम गुप्ता ओर उसकी पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत और बेटे को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है.
Delhi building collapse Live: सत्य निकेतन हादसे में जान गंवाने वाले 2 लोगों ने दान की कॉर्निया
AIIMS के अनुसार, सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में मारे गए दो लोगों ने अपनी कॉर्निया दान कीं. दोनों मृतकों की कॉर्निया सफलतापूर्वक निकाली और दान की गईं. कॉर्निया का यह दान जरूरतमंद मरीजों की दृष्टि वापस लाने में मदद करेगा.
Delhi building collapse Live: दिल्ली लाये जा रहे आरोपी
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करके दिल्ली लाया जा रहा है. जांच के दौरान पता चला कि प्रॉपर्टी उर्मिला गुप्ता के नाम पर है. इसे उनके पति हरिराम और बेटे महेश इसे चला रहे थे. हरिराम के नाम पर दो मंजिलों का बिजली कनेक्शन हैं. वह इंडियन एयर फोर्स से रिटायर्ड सार्जेंट हैं. महेश हार्डवेयर और पेंट की दुकान चलाते हैं. उनके दो बच्चे हैं.
इसके अलावा, PG ऑपरेटरों और लेबर कॉन्ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है. मामले में उनकी भूमिका की भी जांच की जाएगी और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
एजेंसियों ने बचाव कार्य पूरा कर लिया है. कुल 12 लोगों को बचाया गया, जिनमें से 7 की मौत हो गई. मृतकों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं.
Delhi building collapse Live: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में तीन लोग गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें बिल्डिंग के मालिक हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला और उनके बेटे महेश शामिल हैं.
Delhi building collapse Live: रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे को 24 घंटे से ज्यादा वक्त बीत चुका है. अब मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है. इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 5 लोग घायल हैं.
Delhi building collapse Live: बिल्डिंग मालिक हरिराम भिवाड़ी से पकड़ा गया
इमारत के कथित मालिक हरिराम को भिवाड़ी में पकड़ा गया है. आगे की जांच जारी है.
Delhi's Satya Niketan building collapse | The alleged owner of the building, Hariram, has been apprehended in Bhiwadi.
— ANI (@ANI) September 7, 2026
(Source: Delhi Police) https://t.co/kgIfWdWXYV pic.twitter.com/yp9CJxQCfX
LIVE: सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसे में 8 की मौत
AIIMS की ओर से 7 सितंबर को मरीजों की स्थिति जारी की गई है. कुल 12 मरीज AIIMS लाए गए. इनमें 7 मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया. 1 मरीज को अस्पताल में मृत घोषित किया गया. 3 मरीजों की हालत गंभीर है. 1 मरीज की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
मरीजों की स्थिति:
अंसार अली (30) – गंभीर
अज्ञात-239 (28) – अस्पताल में मृत घोषित
अज्ञात-241 (35) – मृत अवस्था में लाया गया
कृष्णा बी (30) – स्थिर, छुट्टी
नीलबा (19) – गंभीर
अज्ञात-242 (20) – मृत अवस्था में लाया गया
आदित्य कुमार (20) – गंभीर
अज्ञात-243 (19) – मृत अवस्था में लाया गया
टी. निशांत चिब (19) – स्थिर
अज्ञात-244 (75) – मृत अवस्था में लाया गया
अज्ञात-245 (35) – मृत अवस्था में लाया गया
अज्ञात-246 (30) – मृत अवस्था में लाया गया
Satya Niketan Building Collapse LIVE: बिल्डिंग मालिक को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई गईं
दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के कथित मालिक हरिराम को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई हैं. इन टीमों में लोकल डिस्ट्रिक्ट पुलिस, स्पेशल स्टाफ़ और दूसरी ऑपरेशनल यूनिट्स के जवान शामिल हैं. हर टीम की अगुवाई एडिशनल DCP रैंक का एक अफसर कर रहा है. पुलिस हरिराम को पकड़ने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही है.
LIVE: दिल्ली के मेयर ने कहा- बिना नक्श के बनता मिला मकान तो होगा सील
दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने कहा, "6 लोगों की मौत हुई है और 6 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है, उनमें से भी 2 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इस इमारत के नीचे बेसमेंट भी था और उसमें कुछ काम चल रहा था जलभराव हुआ था. इसी कारण वह इमारत गिर गई... आगे इस तरह के हादसे न हो उसके लिए रास्ते निकाले जा रहे हैं. आगे नक्शे के बिना अगर कोई मकान बनता हुआ पाया जाएगा तो तुरंत उस मकान को सील किया जाएगा."
LIVE: सत्य निकेतन में इमारतों को सहारा देने के लिए लगाए गए लोहे के जैक
प्रशासन ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना वाली जगह के पास मौजूद इमारतों को सहारा देने के लिए लोहे के जैक लगाए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.
Delhi Building Collapse LIVE: सीएम ने कहा- अनदेखी करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "80 प्रतिशत मलबा हट चुका है, इसमें 12 लोग मिले हैं और इनमें से 6 की मौत हुई है और 6 जख्मी हैं. प्रधानमंत्री मोदी का दिशा निर्देश हमें मिल रहा है. आसपास की खतरनाक इमारतों को भी खाली कराया गया है. इस बगल वाली इमारत को भी गिराया जाएगा. अब सभी इमारतों का ऑडिट होगा, जिन अधिकारियों की अनदेखी हुई है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा."
#WATCH | Delhi: Satya Niketan building collapse | Delhi Chief Minister Rekha Gupta says, "We are working with officials to draft a policy requiring buildings—whether 20, 30, or 40 years old—to submit a structural audit report and certify their safety. Without this, they will have… pic.twitter.com/I2TFLvoQVZ
— ANI (@ANI) September 7, 2026
LIVE: बागपत में हादसा, चार लोगों की मौत, 32 घायल
यूपी के बागपत में खेकड़ा क्षेत्र में एक पिकअप वाहन के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए. पिकअप राजस्थान से बदायूं जा रहा था. डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया.
LIVE: बिल्डिंग हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए साउथ कैंपस के कई कॉलेज बंद
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बिल्डिंग हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिन के लिए साउथ कैंपस के कई कॉलेज बंद किए गए. इसमें आर्यभट्ट कॉलेज, वेंकटेश्वर कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज शामिल हैं.
LIVE News: दिल्ली में गिरी बिल्डिंग के मालिक की गिरफ्तारी के लिए दबिश
दिल्ली में गिरी बिल्डिंग के मालिक की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर रेड डाली. बिल्डिंग मालिक हरिराम की गिरफ्तारी के गुरुग्राम समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई है. हरिराम बंसल घर से फरार है. पुलिस को आशंका है कि वह किसी सुरक्षित लोकेशन पर छुपा हुआ है.