विज्ञापन

'अचानक गेट तोड़ते हुए अंदर घुसी कार...' : चश्मदीद ने बताया दिल्ली विधानसभा में मची अफरा-तफरी की कहानी

कार चालक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और ड्योढ़ी (पोर्च) के पास फूलों का गुलदस्ता रखकर वापस चला गया.

'अचानक गेट तोड़ते हुए अंदर घुसी कार...' : चश्मदीद ने बताया दिल्ली विधानसभा में मची अफरा-तफरी की कहानी
  • दिल्ली विधानसभा परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति ने कार से वीवीआईपी गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की थी.
  • कार के अंदर कई नकाबपोश लोग सवार थे और उन्होंने स्पीकर के दफ्तर के पास गुलदस्ता रखा था.
  • घटना के दौरान स्पीकर विजेंद्र गुप्ता विधानसभा में मौजूद थे और कार करीब पांच मिनट परिसर में रही.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली विधानसभा परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही कार ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया. कार परिसर की लोहे की बाउंड्री के एक गेट को तोड़कर अंदर घुस गई. वहां उसने स्पीकर के दफ्तर के पास गुलदस्ता रखा और फिर वहां से फरार हो गया था. घटना के वक्त स्पीकर विजेंद्र गुप्ता भी विधानसभा में ही थे.

तेज़ रफ्तार एक कार ने पहले एक रिक्शे को टक्कर मारी और फिर विधानसभा परिसर में घुस गई. उनके मुताबिक, कार करीब 4–5 मिनट तक अंदर रही और इसके बाद वापस निकल गई. मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद थे, लेकिन उससे पहले कि वे वाहन को पकड़ पाते, कार वहां से फरार हो गई.

प्रदीप कुमार

चश्मदीद
  • दोपहर 1:32 बजे विधानसभा स्पीकर एजुकेशन विभाग के कार्यालय की ओर गए
  • करीब 20 मिनट तक वहां रुकने के बाद स्पीकर अन्य अधिकारियों के साथ विधानसभा परिसर लौटे.
  • दोपहर 2:06 बजे स्पीकर अपने कार्यालय के अंदर पहुंचे
  • लगभग 2:10 बजे एक गाड़ी लेकर आरोपी विधानसभा परिसर के अंदर दाखिल हुआ
  • आरोपी के पास एक गुलदस्ता, एक हार और एक बैग मौजूद था
  • अंदर पहुंचने के बाद आरोपी स्पीकर की गाड़ी में बैठा और उसमें गुलदस्ता रखा
  • इसके बाद आरोपी स्पीकर की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.
  • विधानसभा सूत्रों के अनुसार, विधानसभा स्पीकर की पहले से रेकी किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

दोपहर 1:32 बजे विधानसभा स्पीकर एजुकेशन विभाग के कार्यालय की ओर गए करीब 20 मिनट तक वहां रुकने के बाद स्पीकर अन्य अधिकारियों के साथ विधानसभा परिसर लौटे. दोपहर 2:06 बजे स्पीकर अपने कार्यालय के अंदर पहुंचे लगभग 2:10 बजे एक गाड़ी लेकर आरोपी विधानसभा परिसर के अंदर दाखिल हुआ आरोपी के पास एक गुलदस्ता, एक हार और एक बैग मौजूद था अंदर पहुंचने के बाद आरोपी स्पीकर की गाड़ी में बैठा और उसमें गुलदस्ता रखा इसके बाद आरोपी स्पीकर की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. विधानसभा सूत्रों के अनुसार, विधानसभा स्पीकर की पहले से रेकी किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

यह घटना हाल ही में संपन्न हुए बजट सत्र के दौरान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के कुछ ही समय बाद हुई है, जिससे इस हाई-प्रोफाइल परिसर में सुरक्षा तैयारियों को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं.

ये भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़ने वाली कार पकड़ी गई, तीन लोग हिरासत में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com