दिल्ली में लोकतंत्र के महाकुंभ में अमृत किसे मिलेगा, इसका फैसला आज हो रहा. दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi assembly elections 2025) के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग चल रही है. कहीं जोश ज्यादा, तो कहीं कुछ कम है. दोपहर 1 बजे तक 31 पर्सेंट लोग वोट डाल चुके थे. आम आदमी पार्टी (आप) अपनी शासन व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं के दावे के साथ तीसरी बार लगातार जीत की उम्मीद कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस वापसी की उम्मीद कर रही हैं. पूरे देश की नजर नई दिल्ली सीट पर है जहां पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और पूर्व सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा चुनावी मैदान में हैं.
टेबल में देखिए अब तक कितने परसेंट वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है
| समय | वोटिंग परसेंट |
| सुबह 9 बजे तक | 7 |
| सुबह 11 बजे तक | 17.56 |
| दोपहर 1 बजे तक | 30.86 |
| दोपहर 3 बजे तक | 44.83 |
AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने मतदान करने के बाद कहा, "जाहिर तौर पर जो काम करेगा उन्हीं को जनता वोट देगी." उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं. उन पर हमें पूरा विश्वास है. वे गुंडागर्दी नहीं बर्दाश्त करेंगे. हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली के लोग सही चुनाव करेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुबह 9 बजे तक 8.03 प्रतिशत तक मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के डाटा अनुसार, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 7 प्रतिशत मतदान हुआ है। जंगपुरा में 7.5 प्रतिशत, कालकाजी में 6.2 प्रतिशत, ओखला में 7.90 प्रतिशत, सीलमपुर में 11.02 प्रतिशत, मटिया महल में 6.49 प्रतिशत, मुस्तफाबाद में 12.43 प्रतिशत, चांदनी चौक में 4.53 प्रतिशत और बल्लीमारान में 6.97 प्रतिशत वोट पड़े हैं। दिल्ली की 70 सीटों पर निर्दलीय समेत कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला दिल्ली के एक करोड़ छप्पन लाख वोटर कर रहे हैं। सुबह ही पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अरविंद केजरीवाल ने वोट डालने की अपील की थी.
अर्द्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां तैनात
निर्वाचन आयोग ने सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए हैं. करीब 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है, जहां कुछ स्थानों पर ड्रोन से निगरानी सहित विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील बूथ पर अतिरिक्त बल तैनात किए हैं, साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) तैनात किए हैं. वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं.
मतदान प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने क्यू मैनेजमेंट सिस्टम (क्यूएमएस) ऐप पेश किया है, जिससे मतदाता वास्तविक समय में भीड़ के स्तर की जांच कर सकते हैं. इसके अलावा, घर से मतदान की सुविधा के तहत पात्र 7,553 मतदाताओं में से 6,980 ने पहले ही अपने मत डाल दिए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं