आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एक नई योजना ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार' की शुरुआत की है. यह 43 डोरस्टेप डिलीवरी सर्विसेज है. इसके तहत अब लोग घर बैठे जन्म, मृत्यु, इनकम, रेजिडेंस, कास्ट और पेंशन प्रमाण पत्र आदि बनवा सकेंगे. दिल्ली सरकार ने कई सालों पहले डोर स्टेप सर्विस शुरू की थी, अब पंजाब में भी ऐसी योजना शुरू हो गई है.
हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके उठाएं योजना का लाभ
इस सेवा का लाभ हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके उठाया जा सकता है. इस सेवा का एक लाभ यह भी है कि आप देर शाम के लिए भी अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं. आपकी सुविधा के अनुसार एग्जीक्यूटिव आपके घर आ जाएंगे. समय और तारीख का निर्धारण हो जाने पर लोगों को ‘एसएमएस' (मोबाइल फोन पर संदेश) प्राप्त होंगे, जिसमें उन्हें जरूरी दस्तावेज एवं शुल्क की जानकारी दी जाएगी. यह योजना उन्हें बिचौलियों से भी मुक्ति दिलाएगी.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जनता के सामने ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे, साथ ही रसीद भी देंगे
इस योजना के तहत अधिकारी घर पर आकर जनता के सामने ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे, साथ ही रसीद भी देंगे. इसके बाद मोबाइल पर ही आपका QR कोडेड डिजिटल सर्टिफिकेट रिसीव होगा. वहीं, सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी लोगों को घर पर की पहुंचा दी जाएगी. इस सेवा का शुल्क मात्र 120 रुपये होगा. एक अनुमान के मुताबिक, डोर स्टेप डिलीवरी से पंजाब सरकार 5 साल में 200 करोड़ रुपये बचाएगी.
शस्त्र लाइसेंस, आधार और स्टाम्प पेपर को छोड़कर...
इस योजना का लक्ष्य लोगों को उनके घरों तक नागरिक-केंद्रित सेवाएं मुहैया करना है. ‘आप' की पंजाब इकाई के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग ने कहा था कि योजना के तहत लोगों को उनके घर 43 सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें जन्म, विवाह, मृत्यु, आय, आवास, जाति, ग्रामीण क्षेत्र, सीमावर्ती क्षेत्र पिछड़ा क्षेत्र, पेंशन, बिजली बिल भुगतान और भू सीमांकन प्रमाण पत्र शामिल हैं. उन्होंने कहा कि शस्त्र लाइसेंस, आधार और स्टाम्प पेपर को छोड़कर लगभग सभी सरकारी सेवाएं इस योजना के दायरे में आती हैं.
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने संबोधन में कहा कि आज का यह दिन ऐतिहासिक है और जो असंभव था उसे संभव करके दिखाया है. दिल्ली के दिए से ज्योत लेकर 43 सेवाओं की शुरुआत हो रही है. आज का दिन आम दिन नहीं यह इतिहास में लिखा जाने वाला दिन है. आनेवाले दिनों में स्कूली बच्चो को ये सवाल पूछा जाएगा की सरकारी कार्यालयों में आम लोगों की परेशानी कब खत्म हुई. जिसका उत्तर होगा 10 दिसंबर 2023 को यह खत्म हुई.
पंजाब के सीएम ने आगे कहा कि गांवों के लोगों को पहले सरकारी बाबुओं की डांट खानी पड़ती थी, जो आज से खत्म होगी. 1076 पर डायल करने पर सरकारी बाबू आपकी सुविधा के मुताबिक आपके घर आकर आपका काम करेंगे. दो दिन पहले मैंने फतेहगढ़ साहिब के सांझ केंद्र का औचक निरीक्षण किया. जहां लोगों ने मुझे अपनी समस्याएं बताई. अधिकारी मुझे सुनते होंगे... 43 सेवाएं शुरू हुई है लेकिन 44 वां मैं हूं. यह सेवाएं शुरू होना बहुत बड़ी बात है.
10-15 दिन में सर्टिफिकेट घर आएगा: केजरीवाल
इस मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब ही नहीं देश के लिए क्रांतिकारी दिन है. पिछले 75 साल में ऐसा सिस्टम है, देश मे छोटा सा काम करवाना हो तो बहुत चक्कर लगाने पड़ते हैं. दलाल को पैसे देने पड़ते हैं, रिश्वत देनी पड़ती है. अब आपको अपना काम छोड़ने की ज़रूरत नहीं, सरकारी दफ्तर जाने की ज़रूरत नहीं, अब सारे काम घर बैठे होंगे. ये 43 सेवाएं नहीं 99% सेवाएं हैं जो घर बैठे मिलेंगी. एक दिन ऐसा आएगा कि सरकारी दफ़्तर में ताला लगा देंगे. अब जाति प्रमाण पत्र, आमदनी प्रमाण पत्र आदि बनवाने के लिए 1076 पर कॉल करें. जो समय आप दोगे सरकारी कर्मचारी आपके घर आएगा. 10-15 दिन में आपका सर्टिफिकेट लेकर आएगा. दिल्ली में 15 साल में इस योजना से लाखों लोगों ने फायदा उठाया. अगर दिल्ली और पंजाब सरकार कर सकती है, तो 75 साल में बाकी सरकारों में क्यों नहीं किया? क्योंकि उनकी नीयत खराब है.
दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि जो पंजाब में हुआ, 5 साल पहले दिल्ली में हुआ वो सिर्फ़ AAP कर सकती है. क्योंकि नीयत साफ़ है. भगवंत मान निडर हैं, करप्शन करने वाले को छोड़ते नहीं. आज का कदम भ्रष्टाचार पर सबसे बड़ा हथौड़ा है. एक आज़ादी 15 अगस्त 1947 को मिली, एक 5 दिसंबर 2023 को मिली. 4,000 नए लड़के-लड़कियों को इसके तहत नौकरी मिलेगी. अभी तक भगवंत मान 40,000 नौकरी दे चुके हैं, ये 4 ,000 और नौकरी हैं. हमने कहा था कि 5 साल में इतने काम कर देंगे कि वोट मांगने के लिए प्रचार की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं