विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2019

45 सालों से कांच खा रहा मध्य प्रदेश का यह वकील, VIDEO देखकर रह जाएंगे हैरान

डिंडोरी में एक ऐसे शख्स का वीडियो सामने आया है जो कांच खाता है. वह पिछले 40 से 45 सालों से कांच खा रहा है.

45 सालों से कांच खा रहा मध्य प्रदेश का यह वकील, VIDEO देखकर रह जाएंगे हैरान
दयाराम साहू
  • 45 सालों से कांच खा रहा मध्य प्रदेश का शख्स
  • शख्स का नाम दयाराम साहू है और वह पेशे से वकील है
  • दयाराम का कहना है- यह मेरे लिए एक लत है
मध्य प्रदेश:

डिंडोरी में एक ऐसे शख्स का वीडियो सामने आया है जो कांच खाता है. वह पिछले 40 से 45 सालों से कांच खा रहा है. शख्स का नाम दयाराम साहू है और वह पेशे से वकील है. दयाराम का कहना है, 'यह मेरे लिए एक लत है. इस आदत की वजह से मेरे दांत खराब हो गये. मैं किसी और को यह करने का सुझाव नहीं देता क्योंकि यह खतरनाक है. मैंने अब इसे खाना कम कर दिया है.' दयाराम की इस आदत को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है. लोग पूछते हैं कि आखिर एक शख्स कांच कैसे खा सकता है लेकिन वीडियो हर बात का जवाब है.

पायलट ने चलती फ्लाइट के कॉकपिट पर गिरा दी गरम कॉफी, फिर हुआ कुछ ऐसा...

वीडियो में दयाराम इस तरह से कांच खा रहे हैं जैसे कोई शख्स खाना खाता है. वह खूब चबा-चबाकर टूटी कांच की बोतल को खाते दिखे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dayaram Sahu, GlassDayaram Sahu, Glass, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com