दलाई लामा द्वारा एक बच्चे के होठों को चूमने और फिर उसे "अपनी जीभ चूसने" के लिए कहने वाले एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बच्चा आध्यात्मिक नेता को सम्मान देने के लिए झुका था. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
बौद्ध भिक्षु अपनी जीभ बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि उन्होंने बच्चे को इसे चूसने के लिए कहा. "क्या आप मेरी जीभ चूस सकते हैं," वह वीडियो में नाबालिग लड़के से पूछते हुए सुनाई दे रहे हैं. वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोग गुस्से वाली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्विटर यूजर जोस्ट ब्रोकर्स ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "तो दलाई लामा एक बौद्ध कार्यक्रम में एक भारतीय लड़के को किस कर रहे हैं और यहां तक कि उनकी जीभ को छूने की भी कोशिश कर रहे हैं. वह वास्तव में कहते हैं "मेरी जीभ चूसो. लेकिन वह ऐसा क्यों कर रहे हैं?" "यह अशोभनीय है और किसी को भी इस दुर्व्यवहार को सही नहीं ठहराना चाहिए.
दलाई लामा ने 2019 में यह कहकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था कि अगर उनकी उत्तराधिकारी एक महिला होगी, तो उसे “आकर्षक” होना चाहिए. दलाई लामा की इस टिप्पनी की दुनिया भर में आलोचना हुई थी. बाद में उन्होंने अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए माफी मांगी थी.
बीजिंग ने दलाई लामा पर तिब्बत में अलगाववाद भड़काने का आरोप लगाया है और वह केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (CTA) को मान्यता नहीं देता है, जो भारत, नेपाल, कनाडा और अमेरिका सहित लगभग 30 देशों में रहने वाले लगभग 100,000 निर्वासित तिब्बतियों का प्रतिनिधित्व करता है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं