विज्ञापन
26 days ago

Live Update: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है. नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद में सुबह 8 बजे के बाद से ही मौसम बदल गया और यहां सुबह से झमाझम बारिश शुरू हो गई. वीकेंड पर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है. हालांकि कई जगहों पर जलभराव की वजह से ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है.

Live Update

दही हांडी की धूम

जन्माष्टमी मनाए जाने के बाद देशभर में शनिवार को दही हांडी की धूम दिख रही है. मुंबई, दिल्ली, मथुरा समेत देश के कई शहरों बड़े आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें गोविंदाओं की टोली आज दही हांडी फोड़ेगी. आयोजन को लेकर फिलहाल हाई अलर्ट जारी किया गया है. 

Live Update

टीचर्स डे पर श्रीराम कॉलेज जाएंगे पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीचर्स डे पर दिल्ली के श्रीराम कॉलेज जाएंगे. इसके अलावा भी देश के अलग-अलग शहरों में टीचर्स डे का आयोजन किया जाएगा. अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में भी शिक्षक दिवस पर आयोजन हो रहे हैं. 

Live Update

देश के 48 टीचर्स को मिला नेशनल अवॉर्ड

शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 48 टीचर्स को नेशनल अवॉर्ड दिया है. जिसमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आदर्श जनजातीय स्कूल और पीएम श्री स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया है. 

उत्तराखंड में कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस

उत्तराखंड में शुद्धीकरण विवाद के मुद्दे पर कांग्रेस 21 शहरों में प्रेस कांफ्रेंस कर रही है. हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद शुद्धीकरण कार्यक्रम और इस पर कार्रवाई  की मांग करने पर राहुल गांधी के खिलाफ हुई FIR के मुद्दे पर कांग्रेस का देशव्यापी अभियान है. शुद्धीकरण के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस स्ट्रैटजी में कांग्रेस ने यूपी पर खास फोकस किया गया है, गाजियाबाद, लखनऊ, इलाहाबाद, झांसी, कानपुर में कांग्रेस ने पार्टी के ओबीसी-एससी नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस होगी. सचिन पायलट गाजियाबाद में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. देश के अन्य बड़े शहरों में भी बड़े नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस रखी गई है. अशोक गहलोत अहमदाबाद, भूपेश बघेल चंडीगढ़, हरीश चौधरी मुंबई में अजय कुमार लल्लू भोपाल, श्रीनिवास बीवी गोवा में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. 

पीएम मोदी ने शिक्षकों से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस के मौके पर नेशनल अवॉर्ड पाने वाले शिक्षकों से बातचीत की है. उन्होंने शिक्षकों से कहा 'स्क्रीन टाइम अब एक तरह की लत बन गया है, मेरे मन में एक बात आती है. अगर कोई बच्चा खेलों में गहरी दिलचस्पी लेने लगे  और खेलों से मेरा मतलब वीडियो गेम नहीं, बल्कि मैदान पर असल में खेलना है. तो हो सकता है कि वह धीरे-धीरे इस लत से बाहर निकल आए. इस संदर्भ में, हम बच्चों को जितना ज्यादा रचनात्मक कामों में लगाएंगे, हमें ऐसे प्रोग्राम बनाने की आदत उतनी ही ज्यादा डालनी चाहिए जो इसे बढ़ावा दें.'

दिल्ली में भारी बारिश जारी

दिल्ली में शनिवार सुबह से ही झमाझम बारिश जारी है. मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 घंटे तक दिल्ली में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. सुबह से हो रही झमाझम बारिश की वजह से कई स्थानों पर पानी भर गया है.

टीचर्स डे पर पीएम मोदी जाएंगे श्रीराम कॉलेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीचर्स डे के मौके पर शनिवार को दिल्ली के श्रीराम कॉलेज जाएंगे. वह यहां छात्रों से संवाद भी करेंगे. शिक्षक दिवस पर देशभर के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में कई आयोजन किए जा रहे हैं. 

मुंबई में दही हांडी प्रतियोगिता

मुंबई में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन दिख रहा है. मुंबई के दादर इलाके में जन्माष्टमी समारोह के दौरान महिलाओं के एक समूह ने दही हांडी फोड़ी. इसके अलावा भी शहर में कई बड़े आयोजन किए जा रहे हैं.

देशभर में दही हांडी की धूम

देशभर में दही हांडी की धूम दिख रही है. शुक्रवार को रात में 12 जन्माष्टमी का आयोजन होने के बाद अब शनिवार को मु्ंबई, दिल्ली, समेत देशभर में अलग-अलग स्थानों पर आज दही हांडी का आयोजन किया गया है. वहीं दही हांडी आयोजन को लेकर प्रशासन भी अलर्ट पर नजर आ रहा है.

नोएडा में भारी बारिश

नोएडा में भी मौसम बदला हुआ है, यहां शनिवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है. जिससे नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों में बारिश की वजह से जलभराव हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक नोएडा में अगले कुछ घंटों में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है. 

दिल्ली में भारी बारिश

दिल्ली में शनिवार सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में भारी बारिश होने से जलभराव की स्थिति देखी जा रही है. दिल्ली में बारिश के बाद मौसम भी खुशनुमा हो गया है. जिससे यहां लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Rain, Noida Rain, Teachers Day, Dahi Handi Live, Monsoon Rainfall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com