विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2019

चक्रवाती तूफान 'वायु' फिर गुजरात की तरफ मुड़ा, कच्छ तट पर दे सकता है दस्तक

चक्रवात ‘वायु’ के फिर अपना मार्ग बदलने और गुजरत के कच्छ तट पर दस्तक देने की संभावना है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Also Read in
चक्रवाती तूफान 'वायु' फिर गुजरात की तरफ मुड़ा, कच्छ तट पर दे सकता है दस्तक
चक्रवात ‘वायु’ के फिर अपना मार्ग बदलने और गुजरत के कच्छ तट पर दस्तक देने की संभावना है.
नई दिल्ली:

चक्रवात ‘वायु' के फिर अपना मार्ग बदलने और गुजरात के कच्छ तट पर दस्तक देने की संभावना है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय में सचिव एम राजीवन ने बताया, ‘वायु के 16 जून को अपना मार्ग बदलने और 17-18 जून को कच्छ में दस्तक देने की संभावना है'. राजीवन ने कहा कि चक्रवात की प्रचंडता घटने की संभावना है. यह चक्रवात या ‘डीप डिप्रेशन' के तौर पर तट पर दस्तक दे सकता है. उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार ने चक्रवात के मार्ग बदलने की संभावना के बारे में चेतावनी जारी की है. गौरतलब है कि चक्रवात वायु को बृहस्पतिवार को ही गुजरात तट पर दस्तक देनी थी लेकिन इसने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यिानी रात अपना मार्ग बदल लिया था.  

गुजरात तट के करीब चक्रवाती तूफान, 10 बड़ी बातें

आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि चक्रवात वायु गुजरात से नहीं टकराएगा. यह वेरवाल, पोरबंदर, द्वारका के नजदीक होते हुए गुजरेगा. भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने बताया था कि , 'गुजरात से चक्रवात नहीं टकराएगा. यह वेरावल, पोरबंदर और द्वारका से होकर गुजर जाएगा. इसका असर तटीय क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है. इन इलाकों में तेज हवा और भारी बारिश हो सकती है.' वहीं गुजरात में हाईअलर्ट रहेगा, क्योंकि मौसम काफी खराब हो सकता है. प्रशासन ने किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रखी है. चक्रवात वायु ने रात भर में अपना रास्ता बदल लिया है. गुजरात से टकराने वाले चक्रवात ने अपना रास्ता बदलकर समुद्र की ओर रुख किया है. (इनपुट-भाषा से भी) 

Video: अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफ़ान 'वायु' गुजरात तट के क़रीब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vayu, Vayu Cyclone, Vayu Cyclone 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com