विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2018

Cyclone Titli: आंध्र प्रदेश में तूफान 'तितली' से 8 लोगों की मौत, झारखंड और बंगाल भी प्रभावित

Cyclone Titli Updates: ओडिशा में गोपालपुर तट से आज सुबह करीब 5 बजे टकराया खतरनाक तूफान 'तितली'. जिसकी वजह से कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं.

Cyclone Titli: आंध्र प्रदेश में तूफान 'तितली' से 8 लोगों की मौत, झारखंड और बंगाल भी प्रभावित
Cyclone Titli live Updates: ओडिशा तट से टकराया तितली तूफान
  • ओडिशा के तट से टकराया 'तितली' तूफान.
  • दो महीने में आया दूसरा खतरनाक तूफान 'तितली.
  • ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर रेड अलर्ट जारी.
नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान तितली ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के उत्तर के तटीय इलाकों में कहर बरपाया. तूफान के चलते हुए विभिन्न हादसों में आठ लोग मारे गए. तूफान ने गुरुवार तड़के आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच दस्तक दी. इसके चलते कई पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे और संचार टावर गिर गए और फसलों को भी नुकसान पहुंचा.  चक्रवाती तूफान 'तितली' (Cyclone Titli) गुरुवार को ओडिशा के गोपालपुर तट से टकराया, जिसकी रफ्तार काफी तेज थी.

आंध्र के श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिले तूफान से प्रभावित हुए हैं, जिसने ओडिशा की सीमा से सटे पलासा तट के पास दस्तक दी. श्रीकाकुलम में बड़े पैमाने पर नारियल के पेड़ उखड़ कर गिर गए. अधिकारियों ने बताया कि श्रीकाकुलम जिले में पांच लोगों की मौत होने जबकि पड़ोसी विजयनगरम जिले में तीन लोगों की मौत होने की सूचना मिली है. मृतकों में छह मछुआरे शामिल हैं. दोनों जिलों में चक्रवाती तूफान के चलते भारी बारिश हुई. सड़कों पर उखड़े हुए पेड़ पड़े होने के कारण यातायात में बाधा आई. राज्य के स्वामित्व वाले सड़क परिवहन निगम ने आंध्र-ओडिशा सीमा क्षेत्र पर सभी बस सेवाओं को रद्द कर दिया. चक्रवात के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया या उनके मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया.

पूर्वी तटीय रेलवे के अनुसार, कई स्थानों पर रेलवे स्टेशन क्षतिग्रस्त हुए हैं. पलासा के स्टेशन को भारी नुकसान हुआ है. रेलवे अधिकारियों की टीम पलासा और ब्रह्मपुर के बीच चक्रवात के प्रभाव का अध्ययन कर रही है. विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के अनुसार, तितली 140-150 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज रफ्तार हवाओं के साथ पलासा के पास उत्तर आंध्र और दक्षिण ओडिशा तट से होकर गुजरा.

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में चक्रवात की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को राहत अभियान शुरू करने और स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए रखने का निर्देश दिया.

मौसम विभाग के अनुसार तूफान 'ति‍तली' उत्तर पश्चिम दिशा की ओर मुड़ गया है और उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार कर गया है. गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह 4:30 से 5:30 के बीच तूफान श्रीकाकुलम जिले के पलासा में जमीन से टकराया और 140-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं जिससे खासी तबाही भी मची है. बाद में यह पश्चिम-उत्तरपश्‍चिम की ओर मुड़ गया. इसकी वजह से दक्षिणी ओडिशा में भी तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है. अगले 12 घंटों में इसके ओडिशा को पार कर पश्चिम बंगाल में गंगा के इलाकों में पहुंचने की संभावना है. उसके बाद संभावना है कि यह कमजोर पड़ता जाएगा. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 'तितली' तूफान की वजह से झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिले प्रभावित हुए हैं. रांची और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार तक बारिश होती रहेगी.

ओडिशा पर अगले 24 घंटे भारी : चक्रवाती तूफान ‘तितली’ दे सकता है दस्तक, स्कूल-कॉलेज बंद और रेड अलर्ट जारी
 

Cyclone Titli Hits Odisha's Gopalpur Live Updates:


- आंध्र प्रदेश : तितली तूफान से प्रभावित श्रीकाकुलम जिले के पलासा स्‍टेशन पर काफी नुकसान हुआ है.
 
- तितली तूफान की वजह से झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिले प्रभावित हुए हैं. रांची और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार तक बारिश होती रहेगी : मौसम विभाग
 
- ओडिशा में 'तितली' तूफान पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार और प्रशासन अलर्ट पर हैं. हर किसी के लिए यह आगे आने का समय है. मुझे उम्मीद है कि सबके सहयोग के साथ इस संकट से निपट लिया जाएगा. - 11 और 12 अक्टूबर को ओडिशा के कई शहरों में होने वाली ग्रुप डी की परीक्षा (RRB Group D Exam) 'तितली' तूफान (Titli Cyclone) के कारण स्थगित कर दी गई है. ग्रुप डी की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, संबलपुर, खुर्दा और ब्रह्मपुर में होनी थी. लेकिन अब ये परीक्षा स्थगित हो गई है.
- तितली तूफान का कहर जारी है. कई पेड़-पौधे गिर गये. ट्रेनें और हवाई सेवा बाधित हुई हैं.

- ओडिशा के तटीय इलाक़ों में काफ़ी तेज़ बारिश हो रही है.

-आंध्र प्रदेश में दिख रहा खतरनाक तितली तूफान का असर.- ओडिशा के तूफ़ान प्रभावित ज़िलों से गुज़रने वाली ट्रेनें या तो रद्द कर दी गई हैं या फिर उनका रूट बदल दिया गया है. आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं. आंध्र प्रदेश में भी तितली तूफ़ान का असर है.

- तितली तूफान (#TitliCyclone) 140-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. ओडिशा के गोपालपुर में 102 किमी प्रति घंटे दर्ज किया गया और वहीं आंध्र प्रदेश के कलिंगपटनम में यह 56 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से था.- ओडिशा में चार ज़िलों के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है.

-ओडिशा के गोपालपुर तट से आज करीब पांच बजे टकराया तितली तूफान, बीती रात तक करीब हजार लोगों को निचले इलाके से निकाल लिया गया है और उन्हें सरकारी आश्रय में रखा गया है. गंजाम के गोपालपुर की तस्वीरें...
ओडिशा में चार ज़िलों के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. ख़तरे की जगहों पर मौजूद लोगों को हटाया जा रहा है. ओडिशा से लगभग 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. साथ ही मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की हिदायत दी गई है. ओडिशा सरकार ने पांच तटीय जिलों में लोगों से घरों को खाली कराना शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हालात का जायजा लिया और उच्च स्तरीय बैठक की. उन्होंने गंजम, पुरी, खुर्दा, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों के कलेक्टरों से तटीय क्षेत्र में निचले इलाकों में रह रहे लोगों से तुरंत घर खाली कराने के लिए कहा है.

 'तितली' तूफान हुआ बेहद विकराल, ओडिशा में स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्रप्रदेश में भी अलर्ट

ओडिशा के गोपालपुर जिले से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. चक्रवात पहुंचने के दौरान समुद्र में करीब एक मीटर ऊंची लहरें उठने के भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मद्देनजर तुरंत स्थान खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. एनडीआरएफ और ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) के कर्मियों को पहले ही संवेदनशील जिलों में तैनात कर दिया गया है. अभी तक सेना की मदद नहीं मांगी है. जरूरत पड़ने पर सेना की मदद ली जाएगी. एनडीआरएफ की 14 टीमें इसमें रेस्क्यू के लिए तैयार है. 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि 'कोई भी हताहत ना हो' और आपदा के दौरान लोगों के रहने के लिए चक्रवात शरणार्थी शिविरों को तैयार रखने के लिए कहा है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यभर में भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर सभी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों को गुरुवार और शुक्रवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं. गुरुवार को होने वाले कॉलेज छात्र संघ चुनाव भी रद्द कर दिए गए हैं.

'तितली' तूफान हुआ बेहद विकराल, ओडिशा में स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्रप्रदेश में भी अलर्ट, 10 बातें...

तटीय ओडिशा के कुछ इलाकों में बुधवार को बारिश हुई. मौसम विभाग ने गुरुवार तक कई इलाकों में 'भारी से बहुत भारी वर्षा' और कुछ इलाकों में 'अत्यधिक भारी बारिश' का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने बताया कि गंजम, गजपति, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, खुर्दा, नयागढ़, कटक, जाजपुर, भद्रक और बालासोर जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हालात का जायजा लिया. उन्होंने गंजम, पुरी, खुर्दा, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों के कलेक्टरों से तटीय क्षेत्र में निचले इलाकों में रह रहे लोगों से तुरंत घर खाली कराने के लिए कहा है. तूफान 11 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे तक जारी रहेगा और हवा की तीव्रता 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो 165 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाएगी. तूफान आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के पास से गुजरेगा. 

VIDEO: 'तितली' के खौफ से ओडिशा, आंध्रप्रदेश में अलर्ट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyclone Titli, Cyclone Titli Hits Odisha, Cyclone Titli Live Updates, Cyclone Titli Warning, Cyclone Titli Hits Odisha's Gopalpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com