देश में शनिवार को सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 2961 मामले सामने आए. 17 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,659 हो गई. कोविड-19 संक्रमण के कारण केरल में नौ लोगों की मौत हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.
देश में फिलहाल एक्टिव केस 30,041 हैं. पिछले 24 घंटों में 6,135 लोग स्वस्थ हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में शुक्रवार को सक्रिय मामले 33,232 से घटकर 30,041 रह गए. नए मामलों के साथ देश में अब तक कोविड से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4.49 करोड़ (4,49,67,250) हो चुकी है. कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,05,550 हो चुकी है. फिलहाल सक्रिय मामले कुल संक्रमण के मामलों के 0.07 प्रतिशत हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.12 प्रतिशत और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2.63 प्रतिशत है.
मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 220.66 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं. अब तक टीके की 95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ एहतियाती डोज दी जा चुकी हैं. पिछले 24 घंटों में 1,198 डोज लगाई गई हैं. देश में अब तक कुल 92.75 करोड़ कोविड टेस्ट किए गए. पिछले 24 घंटों में 1,39,814 टेस्ट किए गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं