दिल्ली के एक अस्पताल में एक महिला के परिजनों ने मंगलवार सुबह डॉक्टरों पर हमला कर दिया. 67 वर्षीय महिला की अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौत हो गई थी, क्योंकि बेड की कमी होने की वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करने में देरी हो गई. दिल्ली की अपोलो अस्पताल के परिसर में हुए इस हमले में कई डॉक्टर जख्मी हो गए. यह घटना मंगलवार सुबह 8 से 10 बजे के बीच की है. पुलिस को बुलाय गया था, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे बाद अस्पताल पहुंची.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों की भीड़ अस्पताल परिसर में हमला करते हुई दिख रही है. मास्क पहने हुए ग्रे शर्ट में एक युवक गुस्से में लाठी से दूसरे युवक पर हमला करते हुए दिख रहा है. वहीं 3-4 लोग जो कि सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं, वे उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोग लात-घूसे चलाते हुए दिख रहे है. कुछ लोग हमला करने वाले लोगों को पकड़ने की भी कोशिश कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जजों के लिए फाइव स्टार होटल में 100 बेडों की सुविधा कभी नहीं मांगी: दिल्ली हाईकोर्ट
बता दें, देश के दूसरे हिस्सों की तरह दिल्ली भी कोरोना सकंट से जुझ रही है. कोरोना मामलों में रोजाना हो रही बढ़ोतरी की वजह से शहर का स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है. शहर में अस्पताल बेड, दवाईयां, ऑक्सीजन सप्लाई की किल्लत देखने को मिल रही है. सोमवार को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 380 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई हैं. पिछले पांच दिनों से दिल्ली में लगातार 300 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो रही हैं. वहीं, नए मामले भी रोजोना 20 हजार से ज्यादा सामने आ रहे है.
भारत में लगातार सामने आ रहे हैं 3 लाख से ज्यादा मामले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं