विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2022

Covid-19: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 712 नए मामले, एक की मौत

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण की दर 4.47 प्रतिशत दर्ज की गई है.

Covid-19: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 712 नए मामले, एक की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 712 नए मामले सामने आए. वहीं, कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई. राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण की दर 4.47 प्रतिशत दर्ज की गई है. बुलेटिन में कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के 19,47,025 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 से 26,298 मरीजों की मौत हो चुकी है.

बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अभी कोविड के 2,327 मरीज उपचाराधीन हैं, जिसमें से 1,508 मरीजों को घर पर पृथकवास में रखा गया है. पिछले कुछ दिनों से राजधानी में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें-

* द्रौपदी मुर्मू की जीत में हुई क्रॉस वोटिंग ने खोली विपक्षी एकता की पोल
* दिल्ली के LG ने केजरीवाल सरकार की शराब नीति की CBI जांच की सिफारिश की
* सीएम योगी से मुलाकात के बाद राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने अपना इस्तीफा वापस लिया

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Covid 19 Cases, New Omicron Cases, Covid 19 Omicron, Omicron Cases In India In Last 24 Hours, India Covid Updates, New Covid-19 Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com