
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि विशेष बस से लोगों को भेजना एक ग़लत कदम है. उन्होंने NDTV से खास बातचीत में कहा कि इससे बीमारी और फैलेगी जिसकी रोकथाम और निबटना सबके लिए मुश्किल होगा. उन्होंने कहा कि यह फैसला लॉकडाउन को पूरी तरह फेल कर देगा. साथी बिहार के सीएम ने सुझाव दिया कि स्थानीय स्तर पर ही कैम्प लगाकर लोगों के रहने और खाने का इंतज़ाम किया जाए. गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर से हजारो की संख्या में लोग अपने घरों में जाने के लिए पैदल निकल रहे हैं. इसे देखते हुए यूपी सरकार ने 200 बसों का इंतजाम किया है. ये बसों नोएडा-गाजियाबाद से हर दो घंटों में रवाना होंगी. इन बसों में ज्यादातर पूर्वांचल और बिहार के यात्री हो सकते हैं. कई दिनों से परेशानी झेल रहे इन यात्रियों के लिए राहत वाली बात हो सकती है लेकिन सच्चाई ये भी है कि इन यात्रियों में अगर कोई भी संक्रमित हुआ तो बड़ी दिक्कत खड़ी हो सकती है. हालांकि कई दिल्ली सरकार ने इन लोगों के लिए इंतजाम का आश्वासन दिया है. लेकिन इन लोगों का कहना है कि जो भी बीमारी है वह गांव घर में मिलकर झेली जाएगी.
भारत में मरीजों की संख्या का राज्यवार आंकड़ा
भारत में कोरोनावायरस के कुल मरीज़ों की संख्या 873 हो गई है, जिनमें से 775 का इस वक्त इलाज चल रहा है. अब तक 78 मरीज़ों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है, जबकि एक मरीज़ इलाज के दौरान माइग्रेट कर गया है. कोरोनावायरस के कारण भारत में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक सामने आए कुल पॉज़िटिव मरीज़ों में से 826 भारतीय तथा 47 विदेशी नागरिक हैं. UPDATED HTML TABLE
राज्य / केंद्रशासित प्रदेश | पुष्ट मामले (भारतीय) * | पुष्ट मामले (विदेशी) * | ठीक हुए / माइग्रेट हुए | मृत्यु |
---|---|---|---|---|
अंडमान एवं निकोबार | 2 | 0 | 0 | 0 |
आंध्र प्रदेश | 14 | 0 | 1 | 0 |
बिहार | 9 | 0 | 0 | 1 |
चंडीगढ़ | 7 | 0 | 0 | 0 |
छत्तीसगढ़ | 6 | 0 | 0 | 0 |
दिल्ली | 38 | 1 | 6 | 1 |
गोवा | 3 | 0 | 0 | 0 |
गुजरात | 44 | 1 | 0 | 3 |
हरियाणा | 19 | 14 | 11 | 0 |
हिमाचल प्रदेश | 3 | 0 | 0 | 1 |
जम्मू एवं कश्मीर | 18 | 0 | 1 | 1 |
कर्नाटक | 55 | 0 | 3 | 2 |
केरल | 165 | 8 | 11 | 0 |
लद्दाख | 13 | 0 | 3 | 0 |
मध्य प्रदेश | 30 | 0 | 0 | 2 |
महाराष्ट्र | 177 | 3 | 25 | 5 |
मणिपुर | 1 | 0 | 0 | 0 |
मिज़ोरम | 1 | 0 | 0 | 0 |
ओडिशा | 3 | 0 | 0 | 0 |
पुदुच्चेरी | 1 | 0 | 0 | 0 |
पंजाब | 38 | 0 | 1 | 1 |
राजस्थान | 46 | 2 | 3 | 0 |
तमिलनाडु | 32 | 6 | 2 | 1 |
तेलंगाना | 38 | 10 | 1 | 0 |
उत्तराखंड | 4 | 1 | 0 | 0 |
उत्तर प्रदेश | 44 | 1 | 11 | 0 |
पश्चिम बंगाल | 15 | 0 | 0 | 1 |
भारत में कुल मामले | 826 | 47 | 79 | 19 |
* यह सूची केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूचना के आधार पर 28 मार्च, 2020 को 0930 बजे (IST) अपडेट की गई है... सूची में LIVE अपडेट पढ़ने के लिए https://www.mohfw.gov.in/ पर क्लिक करें... |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं