विज्ञापन

सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही नीतीश कुमार ने एक्स पर बदला अपना बायो, जानें क्या लिखा

बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने अपने एक्स हैंडल का बायो बदल लिया है. नीतीश राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं. वह करीब दो दशक तक राज्य के सीएम रहे.

सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही नीतीश कुमार ने एक्स पर बदला अपना बायो, जानें क्या लिखा
नीतीश कुमार ने एक्स अकाउंट का बायो बदला
  • सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम बन गए हैं, राज्य में बीजेपी को वो पहले मुख्यमंत्री हैं
  • नीतीश कुमार ने सम्राट के सीएम बनने के बाद अपना एक्स अकाउंट का बायो बदला
  • बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा के सांसद बन चुके हैं
नई दिल्ली:

बिहार में सम्राट चौधरी के नया सीएम बनते ही पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर अपना बायो भी बदल लिया है. नीतीश कुमार ने मंगलवार को लोकभवन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना त्यागपत्र सौंप दिया था. इसके साथ ही राज्य में बीजेपी युग की शुरुआत हो गई. नीतीश सम्राट के शपथग्रहण में भी शामिल हुए और उन्हें पीठ थपथपाकर बधाई भी दी. गौरतलब है कि लोकभवन में आज सम्राट के अलावा जेडीयू की तरफ से दो डेप्युटी सीएम ने शपथ ली है. जेडीयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बतौर डेप्युटी सीएम शपथ ली है. 

बायो में लिखा पूर्व मुख्यमंत्री 

दो दशक तक बिहार के सीएम रहे नीतीश कुमार अब राज्यसभा सांसद बन चुके हैं. उन्होंने अपने बायो में लिखा है पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार. सांसद, राज्यसभा, अध्यक्ष जदयू. नीतीश कुमार ने सम्राट को सीएम बनने पर बधाई भी दी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सम्राट चौधरी को दी बधाई 

नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट में सम्राट चौधरी को भी बधाई दी. उन्होंने लिखा, 'आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा.' नीतीश कुमार ने एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया था. 

सम्राट चौधरी ने बतौर सीएम कार्यभार संभाल भी लिया है. उन्होंने कहा कि किसी को शंका करने की कोई जरूरत नहीं है. बिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का मॉडल ही चलेगा. सम्राट बिहार में बीजेपी के पहले सीएम हैं. वो बिहार बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 

लेखक के बारे में
img
Satyakam Abhishek
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Samrat Choudhary, Nitish Kumar X Account Bio
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com