विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2020

'घर लौटे' लोगों के दिल दहला देने वाले वीडियो को लेकर प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

बताया जाता है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के साथ सटी राज्य की सीमा पर स्थित सीवान में बनाया गया है, जो सूबे की राजधानी पटना से 130 किलोमीटर दूर है.

Also Read in
'घर लौटे' लोगों के दिल दहला देने वाले वीडियो को लेकर प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
प्रशांत किशोर ने वीडियो ट्वीट किया है.
नई दिल्ली:

बिहार से बाहर काम करने वाले और 'घर' लौटे मज़दूरों को बंद कर दिया गया है, वे रो रहे हैं, और आज़ाद किए जाने की दुहाई दे रहे हैं - चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार सुबह एक वीडियो ट्वीट किया है, और कोरोनावायरस के कहर से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा अपनाए गए तरीके को 'डरावनी तस्वीर' करार देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कसूरवार ठहराया है.

प्रशांत किशोर ने #NitishMustQuit हैशटैग के साथ ट्विटर पर लिखा, "कोरोनावायरस की महामारी से बचने के लिए सरकारी प्रयासों की एक और डरावनी तस्वीर... बहुत-सी मुश्किलों का सामना करने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से लौटे गरीब लोगों को क्वारैन्टाइन करने और सोशल डिस्टेंन्सिंग बनाए रखने के लिए नीतीश कुमार द्वारा दिल दहला देने वाला इंतज़ाम किया गया है..."

बताया जाता है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के साथ सटी राज्य की सीमा पर स्थित सीवान में बनाया गया है, जो सूबे की राजधानी पटना से 130 किलोमीटर दूर है.

चारों तरफ से ठसाठस भरे हुए शेड में मौजूद एक शख्स ने रूमाल से मुंह ढकते हुए पत्रकार को रोते-रोते बताया, "सुबह से हमें बता रहे हैं कि हम आपको जाने देंगे, बस आ रही है... लेकिन कोई बस नहीं है... वे हमें जाने नहीं दे रहे हैं..."

इस शख्स ने कहा, "कृपया हमें बाहर निकलने में मदद कीजिए... हमें कुछ नहीं चाहिए, सिर्फ हमें जाने दीजिए..." इस शख्स के आसपास खड़े कई लोग रोते नज़र आ रहे हैं. शेड में मौजूद लोग ताला लगे जंगले में से हाथ बाहर निकालकर काग़ज़ात दिखा रहे हैं, और मदद की गुहार कर रहे हैं.

इलाके की पुलिस का कहना है कि कुछ प्रक्रियाओं के पूरा हो जाने से पहले इन लोगों को जाने नहीं दिया जाएगा. सीवान के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव कुमार ने बताया, "कुछ औपचारिकताएं हैं, जैसे इन सबकी जानकारी नोट की जानी हैं, इनकी मेडिकल स्क्रीनिंग की जानी है और इन्हें भोजन खिलाया जाना है, और उसके बाद ही इन्हें घर भेजा जाएगा... इसमें कुछ समय तो लगेगा, लेकिन हन समझते हैं कि लोग जल्दी में हैं..."

वीडियो: बिहार: बाहर से आने वाले लोगों की होगी स्क्रीनिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus Lockdown, CM Nitish
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com