Coronavirus Updates: कोरोना वायरस के नए मामलों में जहां थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में पूरे देश में 4529 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई है. बताया जा रहा है कि एक दिन का यह आंकड़ा पूरे विश्व में अब तक का सबसे ज्यादा है. वहीं, इस दौरान 2,67,334 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही कुल समंक्रमितों की संख्या 2,54,96,330 पहुंच गई है. देश में अभी भी 32,26,719 कोरोना वायरस के सक्रिय मामलें हैं. साथ ही पिछले 24 घंटे में 3,89,851 लोगों ने कोरोना को मात दी है. वहीं, इस दौरान 13,12,155 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है. अब तक 18,58,09,302 लोगों को टीका लगाया जा चुका है. पिछले एक दिन में 20,08,296 लोगों की कोरोना जांच की गई है. भारत की पॉजिटिविटी रेट में भी गिरावट हुई है, वह गिरकर 13.31% पहुंच गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19, Coronavirus, Covid 19 India, COVID19, Curfew, Lockdown