विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना (Corona) के 8,774 मामले सामने आए हैं. एक दिन पहले के मुकाबले में आज कोरोना के मामलों में बढोतरी देखी गई है. एक दिन पहले कोरोना के 8,318 मामले सामने आए थे. वहीं 24 घंटे के दौरान ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या पिछले दिन के मुकाबले में कम रही है. आज कोरोना से 9,481 लोग ठीक हुए हैं, जबकि एक दिन पहले 10,967 लोग ठीक हुए थे. अब तक देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्‍या बढ़कर 3,39,98,278 पहुंच गई है.  

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या में भी कमी देखी गई है. अब देश में 1,05,691 सक्रिय मामले बचे हैं. यह संख्‍या पिछले 543 दिनों में सबसे कम है. सक्रिय मामले कुल मामलों के एक फीसद से भी कम है. फिलहाल यह कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत हैं. यह मार्च 2020 के बाद सबसे कम संख्‍या है. 

कोरोना की डेली पॉजिटिविटी रेट 0.80 दर्ज की गई है. पिछले 55 दिनों से डेली पॉजिटिविटी रेट 2 फीसद से नीचे बनी हुई है, वहीं पर वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.85 है. यह पिछले 14 दिनों से 1 फीसद से नीचे है. 

देश में राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 121.94 करोड़ वैक्‍सीन की डोज लगाई जा चुकी है और यह आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है. 

Here are the updates on Coronavirus cases in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus Cases In India, COVID-19 New Cases, Coronavirus Cases, Covid 19 India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com