विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोविड-19 का संकट अभी नहीं टला है. रोजाना 30 से 40 हजार के बीच नए केस सामने आ रहे हैं. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में पहले की तुलना में कमी देखी जा रही है लेकिन, यह अभी 40 हजार के आसपास बने हुए हैं. कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 39,097 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए. वहीं, 24 घंटे के दौरान 546 लोगों की घातक वायरस की वजह से मौत हुई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 3,05,03,166 लोग कोरोना को हराने में कामयाब हुए हैं. पिछले 24 ंघंटे के दौरान 35,087 मरीज ठीक हुए हैं. फिलहाल, रिकवरी रेट 97.35 प्रतिशत पर है. पिछले 24 घंटे में नए मामले के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजोें की संख्या कम रही. जिससे भारत में एक्टिव केस बढ़कर 4,08,977 हो गए हैं, जो कुल मामलों का  1.31 फीसद है. 

संक्रमण दर की बात की जाए तो साप्ताहिक आधार पर पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.22 प्रतिशत है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.40 फीसदी पर है. लगातार 33वें दिन दैनिक संक्रमण दर 3 प्रतिशत के नीचे है, जो कि राहत की बात है. 

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases Updates, COVID Updates In India, India Coronavirus Latest News, India Covid-19 Latest Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com