विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में कल के मुकाबले में थोड़ी कमी आई है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,06,064 मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि कल कोरोना के 3.33 लाख मामले सामने आए थे. देश में कोरोना के दैनिक मामलों में जरूर मामूली कमी दर्ज की गई है, लेकिन सक्रिय मामलों की संख्‍या कम होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्‍या बढ़कर  22,49,335 हो गई है. साथ ही सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल मामलों के 5.69 फीसद तक पहुंच गई है. कोरोना के मामलों में पिछले दिनों आए उछाल के बाद से मौतों का दैनिक आंकड़ा भी बढ़ा है. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 439 मौतें दर्ज की गई हैं. देश में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ रही है. देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 20.75 फीसद हो गई है. वहीं वीकली पॉजिटिविट रेट में भी इजाफा हुआ है. वीकली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.03 फीसद तक पहुंच गई है. 

Here are updates on Coronavirus Cases Updates in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
COVID-19 Cases, Coronavirus Cases Today, Omicron Cases, COVID-19 Death Cases, Corona Testing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com