विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2021

भारत में कोरोना के मामले घट रहे लेकिन सावधानी बरतना जरूरी : स्वास्थ्य मंत्रालय

Coronavirus India Cases: स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा- 14 जनवरी तक 1.1 करोड़ सीरम की और 55 लाख भारत बायोटेक की वैक्सीन मिल जाएंगी

भारत में कोरोना के मामले घट रहे लेकिन सावधानी बरतना जरूरी : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

Coronavirus India Update: स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आज कहा कि दुनिया में कोविड (Covid) के हालात चिंताजनक हैं. अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राज़ील, रूस, और साउथ अफ्रीका में मामले बढ़ रहे हैं. भारत में 12,584 मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं. हमारे यहां मामले घट रहे हैं लेकिन सावधानी बरतने की ज़रूरत है. भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीनों को लेकर NDTV के सवाल- क्या राज्यों या टीका लगवाने वालों को विकल्प मिलेगा कि वे दोनों वैक्सीन में से अपनी पसंद की वैक्सीन लगवा सकते हैं या ले सकते हैं? पर राजेश भूषण ने कहा कि दुनिया के कई देशों में मल्टीपल वैक्सीन का सिस्टम चल रहा है. लेकिन दुनिया में कहीं पर भी लाभार्थी को यह विकल्प नहीं मिलता कि वह अपने पसंद की वैक्सीन लगवाए.

उन्होंने कहा कि भारत में एक्टिव मामले 2,16,558 हैं. यह 30 जून के बाद सबसे कम एक्टिव मामले हैं. कुल एक्टिव मामलों के 54% दो राज्यों में हैं. केरल में 63,547 और महाराष्ट्र में 53,463 कोरोना के एक्टिव केस हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजेश भूषण ने बताया कि देश में 43.96% मामलों में मरीज हॉस्पिटल में हैं जबकि 56.04% मरीज होम आइसोलेशन में हैं. 

वैक्सीनेशन को लेकर उन्होंने कहा कि Zydus कैडिला का फेज 2 ट्रायल पूरा हो गया है. इस महीने से फेज 3 का ट्रायल होगा. स्पूतनिक V के फेज 2/3 ट्रायल चल रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक से 38.5 लाख डोज़,  295 रुपये प्रति डोज़ की दर से भारत सरकार ने लिए हैं. भारत बायोटेक 16.5 लाख डोज़ फ्री देगा. कुल 55 लाख डोज़ मिलेंगी. इस हिसाब से भारत बायोटेक की वैक्सीन सरकार को 206 रुपये प्रति डोज़ मिलेंगी. सीरम इंस्टीट्यूट से 1.1 करोड़ डोज़ 200 रुपये के रेट पर लिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि 54.72 लाख वैक्सीन डोज़ सप्लाई हो चुकी हैं. 14 जनवरी तक 1.1 करोड़ सीरम की और 55 लाख भारत बायोटेक की वैक्सीन पहुंच जाएंगी. वैक्सीन की दो डोज़ों के बीच 28 दिन का अंतर रहेगा. दूसरी डोज़ के 14 दिन बाद वैक्सीन का असर शुरू होगा.

उन्होंने बताया कि CoWin app पर अब तक एक करोड़ लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus India Update, Vaccination, Covid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com