विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में पिछले 24 घंटे में 13,405 नए केस दर्ज किए गए हैं. आज के नए मामले बीते दिन की अपेक्षा 16.5 प्रतिशत कम हैं. साथ ही देश में 24 घंटे में 235 लोगों की मौतें दर्ज की गई हैं. इसके बाद देश में मौतों की कुल संख्‍या बढ़कर के 5,12,344 दर्ज की गई है. साथ ही देश में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में सक्रिय मामले  घटकर 1,81,075 रह गए हैं. बीते 24 घंटे के दौरान देश में 34,226 लोग ठीक भी हुए हैं. अगर वैक्सीनेशन के आंकड़ों की बात करें तो ताजा अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 35,50,868 वैक्सीन डोज दिए गए और अब तक देश में कुल 1,75,83,27,441 डोज़ दिए जा चुके हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Coronavirus Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com