विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates:भारत में कोरोना वायरस के दैनिक नए मामले इस महीने दूसरी बार 10,000 से कम आए हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 1,08,47,304 हो गई जबकि एक दिन में जान गंवाने वाले संक्रमितों की संख्या लगातार चौथे दिन 100 से कम रही. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के हवाले से बताया कि बीते 24 घंटे में 9,110 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 78 संक्रमितों की मौत हुई है. अबतक 1,55,158 मरीजों की इस वायरस से जान जा चुकी है. संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 1,05,48,521 पहुंच गई है. संक्रमण से उबरने की दर 97.25 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 की मृत्यु दर 1.43 है. कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या दो लाख से कम बनी हुई है. आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 1,43,625 है जो कुल मामलों का 1.32 फीसदी है. भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या बीते साल सात अगस्त को 20 लाख के पार चली गई थी. इसके बाद मामलों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चली गई थी.

Coronavirus India Latest Updates :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com